आज ही के दिन हुई थी Rishi Kapoor और Neetu Kapoor की सगाई

आज आलिया के हाथों रणबीर के नाम की मेहंदी तो रच गई, लेकिन फैंस के दिमाग पर एक ही सवाल घूम रहा है, और वो सवाल है कि ‘आज ही के दिन क्यों ?’

Janbhawana Times

आज आलिया के हाथों रणबीर के नाम की मेहंदी तो रच गई, लेकिन फैंस के दिमाग पर एक ही सवाल घूम रहा है, और वो सवाल है कि ‘आज ही के दिन क्यों ?’ लेकिन फैंस के इन सवालों का जवाब रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने दे दिया है।

नीतू कपूर ने अपने बेटे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मेहंदी सेरेमनी के मौके पर अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर किया है।

 

नीतू कपूर ने अपने फैंस को नॉस्टैल्जिक कर दिया है। दरअसल नीतू कपूर ने अपनी सगाई की फोटो शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए नीतू कपूर ने लिखा की, 43 साल पहले 13 अप्रैल 1979 को इसी दिन हमारी सगाई।

नीतू कपूर ने अपनी सगाई के खास दिन ऋषि कपूर संग एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर कर पूरानी यादों को ताजा किया है।

फोटो में ऋषि कपूर नीतू कपूर को रिंग पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। अब कपूर खानदान के लिए 13 अप्रैल का दिन और भी खास हो गया है। क्योंकि जहां 43 साल पहले ऋषि कपूर और नीतू कपूर की सगाई हुई थी वहीं आज 43 साल बाद रणबीर-आलिया की मेहंदी की रस्में पूरी की गई।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag