Rohit Shetty को मिली अपनी 300 करोड़ी मूवी के लिए लेडी सिंघम !

बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) की विनर रुबीना दिलाइक एक बार फिर से टीवी पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। जल्द ही रुबीना दिलाइक कलर्स टीवी के रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' (Khatron Ke Khiladi 12) का हिस्सा बनने वाली हैं।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) की विनर रुबीना दिलाइक एक बार फिर से टीवी पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। जल्द ही रुबीना दिलाइक कलर्स टीवी के रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' (Khatron Ke Khiladi 12) का हिस्सा बनने वाली हैं।

रुबीना दिलाइक 'खतरों के खिलाड़ी 12' की शूटिंग करने के लिए केपटाउन रवाना हो चुकी हैं। केपटाउन से रुबीना दिलाइक ने अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करना शुरू कर दी हैं।

इसी बीच दावा किया जा रहा है कि रुबीना दिलाइक जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम 3 में नजर आ सकती हैं। दरअसल कुछ समय पहले ही रुबीना दिलाइक ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

इस वीडियो में रुबीना दिलाइक रोहित शेट्टी के साथ स्लो मोशन में वॉक करती नजर आ रही हैं। वीडियो में रुबीना दिलाइक ऑरेंज कलर के अवतार में पोज दे रही हैं। वहीं रोहित शेट्टी टीवी की इस हसीना को देखकर मुस्कुरा रहे हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) ने लिखा, आ रहे हैं हम...। धमाल मचाने कुछ इस स्टाइल में...।

खतरों के खिलाड़ी के इस शानदार थिलिंग और एडवेंटरस सीजन की शूटिंग शुरू हो चुकी है। वीडियो में रुबीना दिलाइक का अंदाज देखकर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है।

calender
06 June 2022, 12:42 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो