साजिद खान की बढ़ी परेशानी, एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने पुलिस में की यौन उत्पीड़न की शिकायत

साजिद खान की 'बिग बॉस 16' में एंट्री के बाद से ही वह लगातार विवादों में घिरे हुए हैं। साजिद खान पर 4 साल पहले #MeToo कैंपेन के तहत कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जिसके बाद साजिद खान की इतनी बदनामी हुई कि उन्होंने किसी पार्टी या इवेंट में जाना ही बंद कर दिया था। यहां तक कि पपराजी भी कैमरे में कैद नहीं हुए।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

साजिद खान की 'बिग बॉस 16' में एंट्री के बाद से ही वह लगातार विवादों में घिरे हुए हैं। साजिद खान पर 4 साल पहले #MeToo कैंपेन के तहत कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जिसके बाद साजिद खान की इतनी बदनामी हुई कि उन्होंने किसी पार्टी या इवेंट में जाना ही बंद कर दिया था। यहां तक कि पपराजी भी कैमरे में कैद नहीं हुए। लेकिन जब से साजिद 'बिग बॉस 16' में आए हैं तब से लोगों ने उनके खिलाफ एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। उनके शो में आने का कई सेलेब्रिटीज विरोध कर रहे हैं। वहीं साजिद खान की ये मुश्किल और भी बढ़ने वाली है।एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने साजिद के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

 

पुलिस शिकायत

 

शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई के पुलिस स्टेशन में साजिद खान के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए शर्लिन चोपड़ा ने कहा- 'पहले मुझमें इतने बड़े नाम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की हिम्मत नहीं थी। लेकिन MeToo के बाद कई महिलाएं आगे आईं। उसे जेल में होना चाहिए।

साजिद 2018 के बाद विवादों में

साजिद खान साल 2018 से लगातार विवादों में हैं। मीटू कैंपेन के तहत कई महिलाओं ने साजिद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जिसके बाद उन्होंने करीब एक साल तक इंडस्ट्री में काम नहीं किया। हालांकि साजिद लगातार सुर्खियों में बने रहे। वहीं 'बिग बॉस 16' में आकर साजिद अपनी छवि सुधारने की कोशिश जरूर कर रहे हैं। लेकिन साजिद के खिलाफ एक बार फिर मोर्चा खुल गया है। ऐसे में साजिद के लिए आगे की राह जरूर मुश्किल हो सकती है। ऐसे में देखना होगा कि साजिद खान 'बिग बॉस' के घर में कब तक जिंदा रहेंगे।

calender
21 October 2022, 10:11 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो