सलमान खान ने आगामी फिल्म के सेट्स से शेयर किया स्टाइलिश लुक

हाल ही में सलमान खान ने इस फिल्म से अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया के जरिये फैंस के साथ साझा की है, जिसमें वह काफी डैशिंग लग रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा-'फॉर ए रेने डे।'

Janbhawana Times

सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपने फेमस रियलिटी टीवी शो बिग बॉस (Tv Show Big Boss) से धूम मचा रहे हैं। बिग बॉस का 16वां सीजन शुरू हो चुका है। एक्टर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं।

हाल ही में सलमान खान ने इस फिल्म से अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया के जरिये फैंस के साथ साझा की है, जिसमें वह काफी डैशिंग लग रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा-'फॉर ए रेने डे।'

 

सलमान की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इसपर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि, इससे पहले भी सलमान खान ने अपने इस लुक को फैंस के साथ साझा किया था।

बता दें कि 'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान खान के साथ पहली बार अभिनेत्री पूजा हेगड़े स्क्रीन शेयर कर रही हैं। वहीं फिल्म में शहनाज भी अहम भूमिका में होगी। इन सब के अलावा फिल्म में सिद्धार्थ निगम, पलक तिवारी, सूरज पंचोली, सूरज इकबाल, शहनाज गिल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे । वहीं फिल्म में साउथ सुपरस्टार रामचरण भी स्पेशल अपीरियंस में नजर आएंगे ।

'किसी का भाई किसी की जान' एक एक्शन कॉमेडी फिल्म होगी, जिसका निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं। फिल्म के इसी साल के अंत तक रिलीज होने की संभावना है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag