शाहरुख खान ने 'पठान' से शेयर किया जॉन अब्राहम का नया लुक

बॉलीवुड के हैंडसम अभिनेता जॉन अब्राहम (John Abraham) आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Saurabh Dwivedi

बॉलीवुड के हैंडसम अभिनेता जॉन अब्राहम (John Abraham) आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर जॉन को फैंस सोशल मीडिया के जरिए विश कर रहे हैं। इस मौके को देखते हुए मेकर्स ने शनिवार को जॉन अब्राहम का नया पोस्टर जारी किया है। जॉन अब्राहम जल्द ही फिल्म 'Pathaan' में शाहरुख खान के साथ आने वाले हैं, ऐसे में शाहरुख खान ने स्पेशल पोस्ट के साथ विश करते हुए फिल्म 'पठान' से जॉन का नया लुक पोस्टर भी शेयर किया है।

शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्म पठान इन दिनों विवादों में चल रही है। फिल्म के इस पोस्टर में जॉन काफी डैशिंग नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लैक ऑउटफिट पहना हुआ है और उनके हाथ में गन है।

फिल्म के इस पोस्टर को यशराज बैनर्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा करते हुए लिखा-'घातक लुक को कूल बना रहे हैं, यहां हम अपने बदमाश विलेन जॉन अब्राहम को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। पठान 25 जनवरी को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

,

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag