Sid And Kiara Reception : पार्टी में अभिनेत्रियों ने अपने लुक से बटोरी सुर्खियां

रविवार 12 फरवरी को सिड-कियारा ने मुंबई के सेंट रेजिस होटल में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी। इस पार्टी में बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स शामिल हुए।

Nisha Srivastava

रविवार 12 फरवरी को सिड-कियारा ने मुंबई के सेंट रेजिस होटल में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी। इस पार्टी में बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स शामिल हुए। पार्टी में बॉलीवुड स्टार्स का जमावड़ा देखने को मिला। कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) एक दूसरे के हो चुके है। 7 फरवरी को सिद्धार्थ-कियारा ने शादी के सात फेरे लिए थे। जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में दोनों की शादी की रस्में की।

कपल के रिसेप्शन में सभी अभिनेत्रा और अभिनेत्री बन-ठन कर आए थे। इस पार्टी में रणवीर सिंह, वरुण धवन, विक्की कौशल और नीतू कपूर, आलिया भटट् समेत कई बड़े स्टार्स उपस्थित नजर आए। इस पार्टी में सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अभिनेत्रियों ने खींचा।

शिल्पा शेट्टी

सिद्धार्थ और कियारा की रिसेप्शन पार्टी में शिल्पा शेट्टी के लुक की बहुत तारीफ हुई। शिप्ला इस दौरान सिल्वर शिमर साड़ी पहनी थी। उनके लुक और फिगर को देखकर फैंस हैरान हो गए।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट पार्टी में साड़ी पहनी हुई नजर आईं। जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आलिया ने सितारे वाली साड़ी पहनी थीं। रिसेप्शन पार्टी में वो अपनी सास नीती कपूर के साथ पहुंची थीं।

कृति सेनन

कृति सेनन ने पार्टी में गोल्डन कलर की शीयर साड़ी पहन कर आई थीं। उन्होंने ग्लिटरी और शिमरी साड़ी स्टाइल को कैरी किया।

करीना कपूर

करीना ने ग्लिटरी सेक्विन वर्क वाली बेबी पिंक कलर की साड़ी को सिड-कियारा की पार्टी के लिए चुना।

रकुल प्रीस सिंह

रकुल ने सिल्वर एम्बेलिश्ड लहंगा पहना था। एक्ट्रेस ने अपने लुक को सिंपल वेवी हेयर के साथ स्टाइल किया था।

भूमि पेडनेकर

एक्ट्रेस ने शिमरी लहंगे में ग्लैमर लुक को अपनाया। भूमि ने प्लंजिंग नेकलाइन ब्लाउज वाले सिंपल लहंगे को पहना था।

दिशा पाटनी

दिशा ने सिड-कियारा की रिसेप्शन पार्टी में क्रॉप टॉप और थाई हाई स्लिट स्कर्ट पहन कर आई थीं। इस पूरी पार्टी में सबसे ज्यादा दिशा पाटनी के लुक की हुई।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag