मां बनने के बाद पहली बार इस अंदाज में घर से बाहर आईं सोनम

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने 20 अगस्त को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। सोनम और आनंद आहूजा ने अपने बेटे का नाम वायु कपूर आहूजा रखा है। हालांकि फैंस अभी भी अपने बच्चे की पहली झलक पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Janbhawana Times

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने 20 अगस्त को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। सोनम और आनंद आहूजा ने अपने बेटे का नाम वायु कपूर आहूजा रखा है। हालांकि फैंस अभी भी अपने बच्चे की पहली झलक पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे सोनम इन दिनों बेटे वायु की परवरिश में बिजी हैं। इसके अलावा वह अपनी बॉडी को वापस शेप में लाने के लिए जिम में भी खूब पसीना बहा रही हैं। इस बीच हाल ही में सोनम कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। अब उनका ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रेग्नेंसी के बाद पहली बार सोनम कपूर का स्टाइलिश लुक देखने को मिला है।

 

वायरल हुआ सोनम का लेटेस्ट लुक

 

सोनम कपूर वीडियो में ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रही हैं। कोई सोनम के लुक की तारीफ कर रहा है तो कोई उनके प्रेग्नेंसी वेट को लेकर उन्हें ट्रोल भी कर रहा है। सोनम के एक फैन ने उनकी तारीफ करते हुए कमेंट लिखा- 'आपने प्रेग्नेंसी फैट बहुत तेजी से बर्न किया है'। तो वहीं एक अन्य ने लिखा- 'मैंने अभी-अभी अपना फिगर मेंटेन किया है'। इसके अलावा कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सोनम कपूर के लुक से संतुष्ट नहीं हैं। एक यूजर ने लिखा- 'तुम बहुत मोटे हो गए हो, जल्दी कुछ करो'। खैर, मोटे तौर पर ज्यादातर लोग सोनम कपूर की तारीफ कर रहे हैं।

अगस्त में बनी हैं मां

आपको बता दें कि सोनम कपूर ने 20 अगस्त 2022 को बेटे वायु को जन्म दिया था। उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए फैन्स को यह खुशखबरी दी। हालांकि अभी भी सोनम और आनंद ने अपने बेटे का चेहरा फैन्स को नहीं दिखाया है। सोनम ने दिवाली की तस्वीरों में भी अपने बेटे का चेहरा छुपाया था। इसके अलावा सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। लेकिन जल्द ही वह बॉलीवुड में वापसी करेंगी।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag