टेलीविजन सेलेब्स संग्राम और पायल जल्द करेंगे शादी

टेलीविजन अभिनेत्री पायल रोहतगी और पूर्व पहलवान संग्राम सिंह जुलाई के महीने में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

मुंबई, 20 मई (वेब वार्ता)। टेलीविजन अभिनेत्री पायल रोहतगी और पूर्व पहलवान संग्राम सिंह जुलाई के महीने में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। संग्राम सिंह जिन्होंने जुलाई में रियलिटी शो लॉक अप में पायल को शादी के बंधन में बंधने का वादा किया था। उस वादे को निभाते हुए संग्राम पायल से शादी कर रहे हैं। दोनों ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल पर फोटो शेयर करके अपनी शादी की जानकारी फैंस के साथ साझा की है।  इस पोस्ट के कैप्शन नें संग्राम ने लिखा है, इस जुलाई में आ रहा हूं। जहां हमें प्रतिज्ञा कहने को मिलती है!!! और शादी के बंधन में हम बंध जाएंगे।

आपको बता दे, ये दोनो सेलेब्स शो सर्वाइवर इंडिया 1के दरौन मिले थे, इसके बाद 2012में दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। इसके अलावा दोनों नच बलिए सीजन 7जैसे रियलिटी शो में भी साथ नजर आए थे। कंगना रनौत का रियलिटी शो लॉक अप में पायल ने इस राज का खुलासा किया है कि वह बच्चा नहीं कर पाएगी। पायल ने यहां तक कहा कि उन्होंने संग्राम को किसी और लड़की की तलाश करने के लिए कहा है लेकिन उसने मना कर दिया।

हालांकि अभी शादी की तारीखों को खुलासा नही हुआ है। संग्राम ने मीडिया से कहा है कि शुरूआत में उन्होंने 21जुलाई के बारे में सोचा लेकिन अभी कुछ भी निश्चित नहीं है, पर ये पक्का है कि शादी जुलाई में होगी।  सोशल मीडिया पर शेयर खूबसूरत तस्वीर के लिए संग्राम ने एक्टर करणबीर बोहरा का धन्यवाद दिया है, क्योंकि कपल सामान्य प्री-वेडिंग शूट करने के इच्छुक नहीं हैं।

calender
20 May 2022, 05:00 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो