score Card

बॉलीवुड के किंग खान की फिल्म पठान का नया गाना इंटरनेट पर मचा रहा है धूम

पठान मूवी का ये सॉन्ग सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है।किंग खान और दिपिका पादुकोण के इस गाने को फैंस खूब पसंद कर रहे है। आपको बता दें कि ‘झूमे जो पठान’ सॉन्ग के रिलीज होने के सिर्फ 30 मिनट के अंदर इस पर 1 मिलियन व्यूज आ गए।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्म पठान का नया सॉन्ग ‘झूमे जो पठान’ रिलीज हो गया है। गाने ने रिलीज के बाद ही फैंस के दिलों में अपनी जगह बना ली है।पठान मूवी का ये सॉन्ग सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है।किंग खान और दिपिका पादुकोण के इस गाने को फैंस खूब पसंद कर रहे है। आपको बता दें कि ‘झूमे जो पठान’ सॉन्ग के रिलीज होने के सिर्फ 30 मिनट के अंदर इस पर 1 मिलियन व्यूज आ गए।

शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण के लुक पर फिदा हुए फैंस

झूमे जो पठान सॉन्ग में किंग खान शर्टलेस पोज में नजर आ रहे हैं।इस गाने में शाहरूख खान के 6 पैक देख कर फैंस दिवाने हो गए हैं।लोगों ने शाहरूख खान के फिटनेस की भी तारीफ की है।

57 की उम्र में भी ऐसा गजब का लुक देख कर फैंस शाहरूख पर फिदा हो गए हैं।वहीं दीपिका पादुकोण हमेशा की तरफ सेक्सी,खूबसूरत लग रही हैं। इस गाने में दीपिका का ग्लैमरस लुक सभी को पसंद आ रहा हैं।

पठान फिल्म के पहले गाने को लेकर हुआ था विवाद

कुछ समय पहले पठान फिल्म का गाना ‘बेशर्म रंग’ रिलीज होते ही विवादों में आ गया था। विवाद का कारण था गाने में दीपिका पादुकोण की भगवा रंग बिकनी।आपको बता दें कि बेशर्म रंग सॉन्ग में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकनी पहनी है।

जिसको लेकर लोगों का कहना है कि दीपिका ने सनातन धर्म का अपमान किया है।इसे या तो फिल्म से हटाए नहीं तो हम इसको बॉयकॉट करेंगे। इसके बाद देश के अलग-अलग राज्यों में इसको लेकर विवाद जारी है।

calender
22 December 2022, 03:19 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag