दुनिया के सबसे मशहूर शेफ विकास खन्ना मिडिल क्लास फैमिली से आते हैं, आइए जानते हैं उनकी कहानी

शेफ विकास खन्ना को आज कौन नहीं जानता। विकास खन्ना पूरी दुनिया के सबसे हैंडसम और मशहूर शेफ में से एक हैं।

Nisha Srivastava

शेफ विकास खन्ना को आज कौन नहीं जानता। विकास खन्ना पूरी दुनिया के सबसे हैंडसम और मशहूर शेफ में से एक हैं। अमृतसर की मिडिल क्लास फैमिली से आते हैं। आपको बता दें कि विकास खन्ना इन दिनों अपने आने वाले रियलिटी शो मास्टर शेफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

सोशल मीडिया पर विकास खन्ना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विकास के संघर्ष को साफ तौर पर देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

विकास खन्ना कुछ दिन पहले बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में गए थे। शो में विकास केबीसी की हॉट सीट पर बैठे नजर आए थे उन्होंने इसमें भाग लिया और प्रश्न-उत्तर के जवाब भी दिए। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर विकास का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में विकास अपनी जीवन के संघर्ष की कहानी को बता रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब वो पैदा हुए थे तब उनके पैर विकलांग थे और दूसरे बच्चों की तरह खेल नहीं पाते थे। इसलिए वो अपनी मां के साथ रसोईघर में बैठे रहते थे।

उन्होंने अपनी इस कमजोरी को ताकत बना लिया और बिजनेस करने का फैसला किया। विकास ने बताया कि मुझे तब छोले भटूरे ही बनाने आते थे। फिर उन्होंने किटी पार्टी क्लब खोला और अपने बिजनेस की शुरूआत की।

शेफ विकास खन्ना की तरक्की

आपको बता दें कि विकास खन्ना का आज न्यूयॉर्क में जुनून नाम अपना रेस्टोरेंट है। विकास के उनके इस रेस्टोरेंट के लिए मिशलिन स्टार अवॉर्ड भी मिला है। खास बात ये है कि विकास खन्ना के हाथ का खाना पीएम नरेंद्र मोदी ने भी खाया है। आपको बता दें कि जब पीएम मोदी UNGA में गए थे।

तब विकास खन्ना को पीएम मोदी और बाकी लोगों के लिए खाना बनाने की जिम्मेदारी मिली थी।

खबरें और भी हैं...

बॉलीवुड: फिर चर्चा में है सुशांत सिंह राजपूत मर्डर केस, एक्शन में आई CBI

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag