score Card

पठान फिल्म के दूसरे गाने को लेकर भी मचा बवाल,जानिए क्या है वजह?

पठान(Pathaan) मूवी के इस सॉन्ग के म्यूजिक को चुराया गया है। इनता ही नहीं इंटरनेट यूजर्य ने ये तक दावा कर दिया कि पठान(Pathaan) फिल्म के म्यूजिक कंपोजर विशाल-शेखर ने सुखविंदर सिंह के गाने के म्यूजिक की कॉपी की है।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन किसी न किसी मुद्दे पर फिल्म को लेकर नए-नए दावे किए जा रहे हैं। आपको बता दें कि बीते दिन पठान फिल्म का दूसरा सॉन्ग ‘झूमे जो पठान’ रिलीज हुआ। इसके गाने के रिलीज होते ही इंटरनेट पर ये तेजी से ट्रेंड करने लगा।

‘झूमे जो पठान’ गाने का म्यूजिक कॉपी किया गया है

शाहरूख खान(Shahrukh Khan) और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) के फैंस ने ‘झूमे जो पठान’ गाने को बहुत पसंद किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस गाने के रिलीज होते ही इसके म्यूजिक पर कोई राइट का आरोप लगने लगा।

आपको बता दें कि ‘झूमे जो पठान’ गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर सुखविंदर सिंह का एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। लोगों का कहना है कि पठान(Pathaan) मूवी के इस सॉन्ग के म्यूजिक को चुराया गया है। इनता ही नहीं इंटरनेट यूजर्य ने ये तक दावा कर दिया कि पठान(Pathaan) फिल्म के म्यूजिक कंपोजर विशाल-शेखर ने सुखविंदर सिंह के गाने के म्यूजिक की कॉपी की है।

दोनों गाने का म्यूजिक सिमिलर है

सोशल मीडिया पर झूमे जो पठान(Pathaan) और सुखविंदर सिंह के पुराने गाने की साथ में वीडियो शेयर कर रहे हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर पठान फिल्म के मेकर्स की ट्रॉलिंग शुरू हो गई। जहां एक तरफ इस गाने को कॉपी बता रहे हैं वहीं आपको जानकारी दे दें कि अब तक इस गाने पर 18 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

जनवरी 2023 में रिलीज होगी ‘पठान’

शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण की पठान मूवी 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज। इस फिल्म में शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा जॉन अब्राहम में फिल्म में रोल निभा रहे हैं। आपको बता दें कि पठान फिल्म 3 भाषाओं यानी हिन्दी,तेलुगु औऱ तमिल में रिलीज होगी। अब देखना ये होगा की इस फिल्म के गाने की तरह ये फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आती है।

calender
23 December 2022, 04:00 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag