दुखद: तेलुगु एक्ट्रेस गायत्री की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

नोरंजन जगत से एक बहुत बड़ी दुख खबर सामने आ रही है। एक जानी-मानी एक्ट्रेस की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई

Janbhawana Times
Janbhawana Times

पिछले कुछ सालों में सिनेमा इंडस्ट्री ने अपने कई सितारों को खोया है। मनोरंजन जगत से एक बहुत बड़ी दुख खबर सामने आ रही है। एक जानी-मानी एक्ट्रेस की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई और इस खबर के सामने आने के बाद फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। अभिनेत्री बनी गायत्री की उम्र 26 साल थी और उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग के में थी। 

जानकारी के मुताबिक होली पार्टी से लौटते समय उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। वह एक दोस्त के साथ यात्रा कर रही थीं। हैदराबाद के गाचीबोवली में उनकी कार एक डिवाइडर से जा टकराई। गायत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दोस्त राठौड़ ने अस्पताल में दम तोड़ा। 

 

गायत्री के निधन की खबर उनकी सह-अभिनेत्री सुरेखा वाणी ने साझा की, जिन्होंने शो में उनकी ऑन-स्क्रीन मां की भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इस खबर को साझा करते हुए लिखा, "आप इस मां को कैसे छोड़ कर जा सकती हैं। वास्तव में तुम्हारे साथ बिताया हुआ समय सबसे अच्छा था। फिर भी मुझे इस पर विश्वास नहीं हो रहा है..! क्या आप जल्द ही वापस आ सकती हैं, एक अच्छी पार्टी होगी। बहुत कुछ साझा करना है..! एक साथ करने के लिए बहुत कुछ। आओ न आओ ..! यह हमें छोड़ने के जाने का समय नहीं है। मैं आपको याद नहीं करना चाहती हूं। लव यू ।

calender
21 March 2022, 01:10 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो