Bhojpuri Song: चार बजे गीत में विनोद यादव ने देहाती पति बनकर जीता दिल

Bhojpuri Song: चार बजे गीत में विनोद यादव ने देहाती पति बनकर जीता दिल

Janbhawana Times

Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के राइजिंग स्टार विनोद यादव (Vinod Yadav) बहुत ही कम समय मे अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब हुए हैं। कुछ समय पहले विनोद यादव एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज सांग “चार बजे” को अब तक 2 लाख के करीब व्यूज मिला चुके हैं।

इस सांग को सिंगर अलका झा ने गाया है। इसके लिरिक्स सुनील प्रजापति ने लिखे हैं, वही म्यूजिक अनुज तिवारी ने दिया है। अभिनेता विनोद यादव ने गीत में एक भोलेभाले देहाती पति का किरदार निभाया है। जिसमें उनकी कोस्टार उनसे अपनी सास की शिकायत कर रही कि हम से न उठाल जला साइया रात के नहरिया में माई तोहर कहत चाता चलावत चार बजे भोर हरिया में। उस पर विनोद बड़े ही मजाकिया अंदाज में उनके साथ कदम से कदम मिलाकर ठुमके लगाए रहे हैं।

बता दें कि अभिनेता विनोद यादव की दो फिल्में रिलीज पर हैं। जिनका निर्माण अन्नी फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। इसमें एक फिल्म के निर्देशक आनंद डी गहतराज और दूसरी के इकबाल बक्श हैं। गहतराज के निर्देशन में बनी फिल्म का नाम बल और बलिदान है जो कि देशभक्ति से भरपूर फिल्म है, वही इकबाल बख़्श की कर्मपुत्र एक्शन और रोमांस के तगड़े डोज के साथ दर्शकों को देखने को मिलेगी। विनोद यादव ने सितंबर से पांच और भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग करने जा रहे हैं। इसके अलावा एक बॉलीवुड फिल्म और वेबसीरीज भी उन्होंने साइन की है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag