अनुष्का और क्यूट बेटी वामिका संग विराट कोहली ने वृंदावन में संतों का लिया आशीर्वाद, देखें VIDEO

क्रिकेटर विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

क्रिकेटर विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट कोहली अपने वाइफ अनुष्का शर्मा और क्यूट बेटी संग वामिका नजर आ रहे हैं। यह वीडियो वृंदावन का है।

दरसअल, विराट कोहली फैमिली के साथ बुधवार को वृंदावन पहुंचे थे। उन्होंने पहले दिन बाबा नीम करोली के आश्रम में दर्शन किए। यहां कुटिया में ध्यान लगाया। बाबा नीम करोली का प्रसाद रूपी कंबल ग्रहण किया। गुरुवार को विराट-अनुष्का संत प्रेमानंद गोविंद शरण के आश्रम में पहुंचे। उन्होंने बेटी वामिका के साथ संत प्रेमानंद का आशीर्वाद लिया।

संत प्रेमानंद गोविंद शरण के आश्रम में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने राधारानी की प्रसाद रूपी चुनरिया ओढ़ी और उनका आशीर्वाद भी ली। अभिनेत्री की गोद में बैठी बेटी वामिका क्यूट शरारतें करते दिखाई दी।

और ये भी पढ़ें 

सीएम योगी से मिले बॉलीवुड के दिग्गज, बॉयकॉट बॉलीवुड ट्रेंड बंद कराने की मांग की

calender
06 January 2023, 01:57 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो