बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी के लहंगे, जिनमें अभिनेत्री लग रही हैं बेहद खूबसूरत

पिछले कुछ सालों में कई अभिनेत्री में शादी की है। जिनके लहंगों की चर्चा आज भी फैंस के बीच होती है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

बॉलीवुड के कई स्टार्स ने शादी करके अपनी जिंदगी की नई शुरूआत कर ली है। पिछले कुछ सालों में कई अभिनेत्री में शादी की है। जिनके लहंगों की चर्चा आज भी फैंस के बीच होती है।

कियारा आडवानी

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 फरवरी को सात फेरे लिए हैं। कियारा आडवानी ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए एम्प्रेस रोज कलर के लहंगे को पहना था जिसमें वो बहुत प्यारी लग रही थीं।

आथिया शेट्टी

अथिया शेट्टी ने 22 जनवरी 2023 को क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की। आथिया ने अपनी शादी में पेस्टल पिंक कलर का हैवी एम्बेलिश्ड लहंगा पहना था। उनके इस लहंगे को डिजाइनर अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया था। उनके लहंगे में रेशम में जरदोली और जाली का काम किया था।

ऋचा चड्ढा

ऋचा चड्ढा और अली फजल ने 4 अक्टूबर 2022 को सात फेरे लिए। अपनी शादी में अभिनेत्री ने पेस्टल पिंक कलर का लहंगा पहना था। जिसमें में बेहद प्यारी लग रही थीं।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी। आलिया ने अपनी शादी में फेमस डिजाइनर सब्सयाची का डिजाइनर लहंगा पहनी थी। आलिया का लहंगा क्रीम कलर की साड़ी को पहना था। जिसमें वो अच्छी लग रही थीं। इस साड़ी पर ऑर्गेंजा आइवरी साड़ी पर बारीक तिल्ला वर्क किया गया था।

मौनी रॉय

मौनी रॉय ने 27 जनवरी 2022 को अपने बॉय फ्रेंड सूरज नाम्बियार से शादी की। दोनों की शादी बंगाली और मलयाली रिवाज के हुई। उन्होंने अपनी शादी में सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था।

पलक मुच्छल

पलक मुच्छल ने 6 नवंबर 2022 को सिंगर मिथुन से शादी की थी। पलक ने अपनी शादी में नीले रंग का लहंगा पहना था। जिसके साथ सिल्वर नेकलेस और मांग टीका कैरी किया हुआ था।

कटरीना कैफ

कटरीना कैफ ने विक्की कौशल से 9 दिसंबर को सात फेरे लिए थे। एक्ट्रेस ने सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ लाल रंग लहंगा पहना था। जो मटका सिंल्क से तैयार किया गया था।

calender
10 February 2023, 02:25 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो