वेलेंटाइन डे पर रिलीज होगी यश चोपड़ा पर बनी डॉक्यूमेंट्री ‘द रोमांटिक्स’

यश चोपड़ा को श्रद्धांजलि देने के लिए 14 फरवरी वेलेंटाइन डे के मौके पर द रोमांटिक्स डॉक्यूमेंट्री रिलीज की जाएगी। जिसका ट्रेलर आज रिलीज हुआ है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्म निर्माता यश चोपड़ा आज हमारे बीच नहीं है। लेकिन वो आज भी बॉलीवुड और हमारे बीच जिंदा है। यश चोपड़ा ने बॉलीवुड को अपना अमूल्य योगदान दिया है उन्होंने हिन्दी सिनेमा को एक नई पहचान दी है। बॉलीवुड को उन्होंने बहुत सी अच्छी फिल्में दी हैं। भारत में यश चोपड़ा को रोमांस का जनक कहा जाता है। उन्होंने कई रोमांटिक फिल्में बनाई हैं जो बहुत हिट गई हैं।

कोई भी कलाकार यश चोपड़ा के साथ काम करने के लिए बेताब रहता था। आ यश चोपड़ा को श्रद्धांजलि देने के लिए 14 फरवरी वेलेंटाइन डे के मौके पर द रोमांटिक्स डॉक्यूमेंट्री रिलीज की जाएगी। जिसका ट्रेलर आज रिलीज हुआ है। आपको बता दें कि ये डॉक्यूमेंट्री यश चोपड़ा पर बनी है। इस फिल्म में पहली बार आदित्य चोपड़ी कैमरे पर नजर आएंगे। द रोमांटिक्स डॉक्यूमेंट्री के 4 पार्ट हैं। निर्देशन स्मृति मूंदड़ा ने किया है।

नेटफ्लिक्स शेयर किया पोस्टर

मंगलवार को नेटफ्लिक्स ने द रोमांटिक्स डॉक्यूमेंट्री सीरीज पोस्टर शेयर कर इसका एलान किया था। आज नेटफ्लिक्स आज इसका ट्रेलर रिलीज किया है। आपको बता दें कि नेटफ्लिक्स की ओर से लिखा गया, “टू डू लिस्ट ऑफ द डे- किसी ऐसे व्यक्ति को खोजें जो हम पर विश्वास करता है जैसे उन्होंने उनमें किया था। 14 फरवरी को 'द रोमांटिक्स' के साथ पीढ़ियों तक जादू और प्यार पैदा करने वाले कहानीकार की कहानी का जश्न मनाएं।“

डॉक्यूमेंट्री में कई स्टार्स आएंगे नजर

डायरेक्टर यश राज पर बनी डॉक्यूमेंट्री द रोमांटिक्स में कई सेलेब्स नजर आएंगे। इसमें रानी मुखर्जी, भूमि पेडनेकर, अभिषेक बच्चन, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ, जूही चावला, मनीष मल्होत्रा, माधुरी दीक्षित सहित 35 सेलेब्स नजर आएंगे।

यश राज की फिल्में

'सिलसिला', 'लम्हे', 'वीर जारा', 'दिल तो पागल है' और 'जब तक है जान', 'चांदनी' जैसी कई रोमांटिक फिल्में बनाई हैं।

calender
01 February 2023, 05:35 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो