'...अमिताभ के साथ जुड़कर जिंदगी खराब कर ली', जब रेखा के रिश्तों पर पिता ने खोला राज

अमिताभ बच्चन और रेखा की जोड़ी हमेशा से ही चर्चा में रही हैं, लेकिन रेखा के पिता जेमिनी गणेशन ने एक पुराने इंटरव्यू में इस रिश्ते पर अपनी राय दी थी. उन्होंने कहा था कि लोग उनसे रेखा और अमिताभ के रिश्ते के बारे में पूछते हैं, लेकिन वो कभी अपनी बेटी के निजी जीवन में हस्तक्षेप नहीं करते.

Simran Sachdeva

जब भी कभी अमिताभ बच्चन और रेखा की जोड़ी की जाती हैं तो उनके बीच की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री की तारीफ जरुर होती हैं. ऑन-स्क्रीन ही नहीं बल्कि, ऑफ-स्क्रीन भी इन दोनों के रिश्ते पर चर्चाएं होती रही हैं. दोनों का रिश्ता हमेशा सुर्खियों में रहा है और इस पर एक बार रेखा के पिता, दक्षिण भारतीय एक्टर जेमिनी गणेशन ने भी अपनी राय दी थी. उनका ये बयान तब आया था, जब उन्होंने इन दोनों के रिश्ते को लेकर अपनी बात रखी थी.

पिता ने किया था दोनों के रिश्ते का खुलासा 

एक पुराने इंटरव्यू में जेमिनी गणेशन ने बताया था कि लोग उनसे अक्सर पूछते थे कि रेखा ने अमिताभ के साथ रिश्ते में जुड़कर अपनी निजी जिंदगी को खराब कर लिया. लोग मुझसे कहते हैं कि रेखा ने अमिताभ के साथ जुड़कर अपनी निजी जिंदगी खराब कर ली है, लेकिन मैं कभी रेखा के व्यक्तिगत मामलों पर उनसे चर्चा नहीं करता. आखिर क्यों? उनका ये बयान इस बात को दर्शाता है कि वो अपनी बेटी के निजी जीवन में हस्तक्षेप करने से बचते थे और उसे अपने फैसले लेने का पूरा हक देते थे.

जब जेमिनी गणेशन की शादियों से मची हलचल

जेमिनी गणेशन के व्यक्तिगत जीवन पर भी काफी चर्चा हुई थी. उन्होंने चार शादियां की थी, जिनमें से दो शादियां इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेसस – पुष्पावल्ली और सावित्री से हुई थी. उन्होंने कहा कि जब मैंने कई साल पहले सावित्री और पुष्पावल्ली से शादी की थी, तो सब हैरान रह गए थे और ये इंडस्ट्री का सबसे बड़ा स्कैंडल बन गया था. आज जब दिलीप कुमार और आसमा या धर्मेंद्र और हेमा की शादी के बारे में सुनते हैं, तो कोई हैरान नहीं होता. मुझे लगता है कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के मामले में मैं ट्रेंडसेटर रहा हूं.

रेखा ने एक बार कहा था कि उनके पिता जेमिनी गणेशन उनके साथ कभी नहीं रहते थे, क्योंकि जब वो बच्ची थी, तब उनके पिता ने उनकी मां को छोड़ दिया था. रेखा ने बताया था कि मैं अपने सौतेले भाई-बहनों के साथ एक ही स्कूल में जाती थी और अपने पिता को उन्हें स्कूल छोड़ते हुए देखती थी. मैं कभी अपने पिता को सही से नहीं जान पाई. जब आप किसी चीज़ का स्वाद नहीं चखा हो, तो आपको नहीं पता कि उसका क्या मतलब है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो