''द कश्मीर फाइल्स'' को नहीं मिला फिल्मफेयर अवॉर्ड, अनुपम खेर ने पोस्ट शेयर कर कहीं ये बात..

फिल्मफेयर अवॉर्ड 2023 के नॉमिनेशन की हाल ही में घोषणा की गई थी। इसमें अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती स्टारर 'द कश्मीर फाइल्स को सात अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था।

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

हाइलाइट

  • ''द कश्मीर फाइल्स'' को नहीं मिला फिल्मफेयर अवॉर्ड, अनुपम खेर ने पोस्ट शेयर कर कहीं ये बात..

फिल्मफेयर अवॉर्ड 2023 के नॉमिनेशन की हाल ही में घोषणा की गई थी। इसमें अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती स्टारर 'द कश्मीर फाइल्स को सात अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। इस अवॉर्ड फंक्शन में कश्मीर फाइल्स को किसी भी कैटेगरी में अवार्ड नहीं मिला है। जिसके बाद से अनुपम खेर काफी निराश नजर आए हैं।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रुप में राजकुमार राव को फिल्मफेयर पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के रूप में आलिया भट्ट ने यह ख़िताब अपने नाम किया है। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 10 पुरस्कार जीते। क्रिटिक्स अवॉर्ड कैटेगरी में सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड हर्षवर्धन कुलकर्णी की ''बधाई दो'' ने जीते। अयान मुखर्जी की ''ब्रह्मास्त्र: पार्ट-1 शिव'' को भी चार कैटेगरी में अवॉर्ड मिला है। हालांकि इस साल के फिल्मफेयर में विवेक अग्निहोत्री की ''द कश्मीर फाइल्स'' को एक भी अवॉर्ड नहीं दिया गया है।

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की घोषणा के बाद मशहूर एक्टर अनुपम खेर काफी दुःखी है। उन्होंने अपनी प्रतिकिया को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, "सम्मान एक कीमती चीज है। इसलिए, छोटे लोगों से इसे देने की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए।" अनुपम खेर की इस पोस्ट को फिल्मफेयर अवॉर्ड समारोह से जोड़ा जा रहा है।

इस पोस्ट पर सिंगर शिवांग उपाध्याय ने ट्वीट किया, 'बॉक्स ऑफिस पर लोगों से मिली तारीफ और प्यार से बड़ा कोई भी अवॉर्ड नहीं है.' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'द कश्मीर फाइल्स को लोगों ने जितना प्यार दिया उसके मुकाबले किसी अवॉर्ड की कोई इज्जत नहीं है.' एक अन्य ने लिखा, 'अग्निहोत्री से मना किया था खेर साहब!'

इस दौरान, फिल्म ''द कश्मीर फाइल्स'' को फिल्मफेयर अवार्ड 2023 में 7 श्रेणियों में नामांकित किया गया। कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं किया था। एक दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि वह अवॉर्ड समारोह में शामिल नहीं होंगे। अग्निहोत्री ने एक ट्वीट में कहा था कि फिल्मफेयर पुरस्कार स्वीकार करना नैतिक रूप से उचित नहीं है।

calender
29 April 2023, 08:44 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो