score Card

एक्टर आदित्य सिंह राजपूत की बाथरूम में मिली लाश

कास्टिंग डायरेक्टर आदित्य सिंह राजपूत का निधन हो गया है। वे अपने अंधेरी स्थित घर के बाथरूम में संदिग्ध हालत में मृत पाए गए।

हाइलाइट

  • घर के बाथरूम में मृत पाए गए एक्टर आदित्य सिंह राजपूत

Aditya Singh Rajput Died: फेमस टीवी एक्टर आदित्य सिंह राजपूत (Aditya Singh Rajput) को लेकर एक दुखद खबर सामने निकल कर आ रही है। दरअसल, एमटीवी के शो स्प्लिट्सविला 9 से लोकप्रियता हासिल करने वाले अभिनेता और मॉडल आदित्य सिंह राजपूत सोमवार को अपने मुंबई स्थित आवास पर मृत पाए गए। वह 32 वर्ष का था। आदित्य के दोस्त ने उन्हें अपने अपार्टमेंट के बाथरूम में बेहोश पाया और सुरक्षा गार्ड की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुंबई पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच चल रही है।

अभी तक मौत का कारण अज्ञात है। सूत्रों के मुताबिक, एक्टर आदित्य सिंह राजपूत की मौत का कारण ड्रग्स का ओवरडोज हो सकती है। आदित्य सिंह राजपूत दिल्ली के रहने वाले थे। उन्होंने दिल्ली के ग्रीन फील्ड्स स्कूल से पढ़ाई पूरी की। उन्होंने रैंप मॉडल के तौर पर अपने सफर की शुरुआत की थी। उन्होंने मैंने गांधी को नहीं मारा और क्रांतिवीर जैसी फिल्मों में काम किया था। उन्होंने 17 साल की उम्र में बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी।

फिल्मों और टीवी शो के अलावा एक्टर ने 125 से अधिक विज्ञापनों में भी काम किया है। उन्होंने स्प्लिट्सविला 9 जैसे रियलिटी शो में भी भाग लिया। वह लव, आशिकी, कोड रेड, आवाज़ सीजन 9, बैड बॉय सीजन 4 और अन्य जैसे टीवी प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा थे।

calender
22 May 2023, 06:01 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag