एक्टर संतोष नायर की सड़क हादसे में हुई मौत, जानिए कब और कैसे हुआ हादसा

मलयालम फिल्म और टेलीविजन जगत में शोक की लहर है. लोकप्रिय अभिनेता संतोष के. नायर का मंगलवार सुबह केरल के अडूर में एक सड़क हादसे में दुखद निधन हो गया.

JBT Desk
Edited By: JBT Desk

New Delhi: मलयालम फिल्म और टेलीविजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. लोकप्रिय अभिनेता संतोष के. नायर का मंगलवार सुबह केरल के अडूर में एक सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया. उनकी पत्नी राजलक्ष्मी को गंभीर चोटें आई हैं और उनका फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है.

सड़क दुर्घटना में हुई मौत

मलयालम अभिनेता संतोष नायर का मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना के बाद निधन हो गया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना सुबह करीब 6:30 बजे हुई. पुलिस ने बताया कि अभिनेता को गाड़ी के स्टीयरिंग व्हील से सीने में गंभीर चोट लगी थी. वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे और बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उन्हें कार्डियक अरेस्ट आ गया.

अभिनेता संतोष नायर का निधन

इस दिल दहला देने वाली खबर ने मलयालम फिल्म जगत में हर किसी को सदमे में डाल दिया है. मलयालम सिनेमा के एक जाने-माने और प्रिय अभिनेता संतोष नायर एक भयानक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए. यह घटना मंगलवार सुबह उस समय हुई जब 65 वर्षीय अभिनेता अपनी पत्नी के साथ यात्रा कर रहे थे. इसी यात्रा के दौरान यह दुखद हादसा हुआ. हालांकि दुर्घटना में उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन उनका फिलहाल इलाज चल रहा है. फिल्म जगत के दिग्गजों और अभिनेता के दोस्तों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है.

दुर्घटना कब हुई

यह दुर्घटना केरल के पतनमथिट्टा जिले में अडूर के पास एनाथु इलाके में सुबह करीब 6:30 बजे हुई. रिपोर्टों के अनुसार जिस कार में संतोष नायर अपनी पत्नी शुभाश्री के साथ यात्रा कर रहे थे वह अनियंत्रित हो गई और एक पार्सल लॉरी से टकरा गई. उन्हें तुरंत पास के एक अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया.

पत्नी की हालत गंभीर

उनकी पत्नी शुभाश्री और लॉरी चालक को भी चोटें आई हैं और उनका भी इलाज चल रहा है. नायर को स्टीयरिंग व्हील से टकराने के कारण सीने में गंभीर चोटें आई थीं और बाद में इन्हीं चोटों के कारण उनका निधन हो गया. पुलिस ने इस बात की भी पुष्टि की है कि उनकी पत्नी की पसलियों में फ्रैक्चर हुआ है और उनका इलाज चल रहा है. 

 सुपरस्टार मोहनलाल ने कही ये बात

संतोष नायर मलयालम फिल्म जगत के सुपरस्टार मोहनलाल के बेहद करीबी दोस्त थे. उनके निधन की खबर मिलते ही मोहनलाल गहरे सदमे में और बेहद दुखी नजर आए. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए मोहनलाल ने लिखा, आज सुबह मुझे बहुत दुखद खबर मिली. मेरे प्यारे संतोष जो मेरे बहुत करीब थे एक कार दुर्घटना में गुजर गए.

मोहनलाल ने आगे कहा, संतोष कॉलेज में मेरे जूनियर थे. वह मेरे एक अच्छे दोस्त और भाई जैसे रहे. हमने कई फिल्मों में साथ काम किया. वह एक ऐसे व्यक्ति जो अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित थे. वह एक नेक दिल इंसान थे. संतोष का अचानक और असमय चले जाना बहुत खलेगा. मेरी हार्दिक संवेदनाएं उनके और उनके परिवार के साथ हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो