ममता बनर्जी की हार पर एक्ट्रेस देवोलीना ने ली चुटकी, कहा: "अब नो रुम्बा तुम्बा जुम्बा"

"साथ निभाना साथिया" एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी अपने एक पोस्ट में पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे पर ममता बनर्जी की चुटकी ली है. जो अब जमकर वायरल हो रहा है.

JBT Desk
Edited By: JBT Desk

"साथ निभाना साथिया" एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी इन दिनों एक्टिंग की दुनिया से दूर है और अपने मां बनने के फेज का आनंद ले रही है. हालांकि इसी बीच देवोलीना के एक पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस ने पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे पर ममता बनर्जी की चुटकी ली है. देवोलीना ने अपने पोस्ट में कहा लिखा चलिए जानते है. 

"नो रुम्बा तुम्बा जुम्बा"

एक्ट्रेस देवोलीना ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा "अगर मैंने कभी किसी राजनेता से नफरत की है, तो वो यही है. आरजी और उनके ग्रुप से भी ज्यादा. असल में, मुझे लगता है कि आरजी एक अच्छे इंसान हैं और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी कमाल का है, जो केंद्र सरकार के लिए हमेशा फायदेमंद साबित होता है." 

आगे एक्ट्रेस ने कहा "एमबी और ग्रुप टाटा. पश्चिम बंगाल में अब कभी नहीं दिखोगे. पश्चिम बंगाल ने पिछले कई सालों में सबसे बुरा सपना झेला है। पलटानो दरकर चिलो सो पालते गेइछे. नो रुम्बा तुम्बा जुम्बा. अब सिर्फ ढिंका चिका ढिंका चिका."

यूजर्स ने किया कमेंट 

देवोलीना के इस पोस्ट के बाद फैंस ममता बनर्जी की हार पर जमकर मजा लेते नजर आ रहे हैं. कुछ लोग जहां एक्ट्रेस के सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ कर रहे है. तो कुछ लोग देवोलीना की ही तरह ममता की हार पर चुटकी लेते नजर आ रहे हैं. 

देवोलीना की शादी 

बता दें, देवोलीना ने 14 दिसंबर 2022 को एक निजी समारोह में शनावाज शेख से शादी की थी. शादी में केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे. इस जोड़े ने दिसंबर 2024 में अपने पहले बच्चे, एक बेटे, जॉय का स्वागत किया था. एक्ट्रेस फिलहाल छोटे पर्दे से दूर अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं. देवोलीना "सावर सपने प्रीतो", "साथ निभाना साथिया", "बिग बॉस" और "छठी मैया की बिटिया" जैसे शो में नजर आ चुकी हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो