अदनान सिद्दीकी ने ट्वीट कर किया प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल, नॉलेज सुधारने का भी दिया ज्ञान

हाल ही में पाकिस्तानी अभिनेता अदनान सिद्दिकी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को लेकर एक ट्वीट किया है जिसमें एक्ट्रेस को अपनी नॉलेज सुधारने का ज्ञान दिया है।

calender

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी हस्ती एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती है। एक्ट्रेस ने हाल ही में बॉलीवुड में  चल रहे गंदी राजनीति का भी खुलासा किया था जिसके वजह से एक्ट्रेस लाइमलाइट में थी। प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती और पति निक जोनस के साथ अपनी अपकमिंग वेब सीरीज सिटाडेल का प्रमोशन करने के लिए भारत आई है। इस दौरान एक्ट्रेस अपने पति निक जोनस के साथ नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर केलॉन्च इवेंट में भी शिरकत की थी। इन सबके बीच प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर लाइमलाइट में बनी हुई है।

दरअसल, पाकिस्तानी एक्टर अदनान सिद्दीकी ने प्रियंका चोपड़ा को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया है, अदनान ने अपने ट्विटर अकाउंटसे प्रियंका चोपड़ा को अपनी नॉलेज सुधारने की बात कही है। 

प्रियंका क्यों हो रही ट्रोल

दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में पाकिस्तानी डायरेक्टर शरमीन ओबैद चिनॉय को कलर्स की फर्स्ट वुमन और स्टार वार्स को डायरेक्ट करने वाली पहली महिला बनने पर बधाई दी थी। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था- कलर्स की फर्स्ट पर्सन और स्टार वार्स फिल्म को डायरेक्ट करने वाली प्रथम महिला...साउथ एशियन !! शरमीन ओबैद चिनॉय का ऐतिहासिक पल, मुझे आप पर गर्व है फोर्स आपके साथ है!” 

पाकिस्तान एक्टर ने प्रियंका को किया ट्रोल

प्रियंका द्वारा शरमीन चिनॉय को साउथ एशियन बताने पर पाकिस्तान एक्टर अदनान सिद्दीकी ने जमकर ट्रोल किया है। अदनान ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें लिखा है- विद ड्यू रिस्पेक्ट प्रियंका चोपड़ा. आपकी नॉलेज को ब्रशअप करते हुए बता दूं कि शरमीन ओबैद चिनॉय पाकिस्तानी है, आपको जब भी मौका मिलता है आप भारतीय नेशनलिटीको फ्लॉन्ट करती हैं, अदनान द्वारा किए गए इस ट्वीट के बाद प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रही है।

 प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म 

प्रियंका चोपड़ा अमेजॉन प्राइम वीडियो पर आने वाली सीरीज सिटाडेल  के प्रमोशन में फिलहाल व्यस्त है। ये सीरीज 28 अप्रैल को रिलीज की जाएगी। इसके अलावा फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'जी ले जरा' में भी नजर आएंगी। बता दें कि इस फिल्म में प्रियंका के साथ-साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी नजर आएंगी। 

First Updated : Saturday, 15 April 2023
Topics :