Saiyaara teaser: अनन्या पांडे के कजिन आहान की बॉलीवुड में एंट्री, सैयारा में दिखेगा इश्क और इमोसन का तूफान

Saiyaara teaser: बॉलीवुड में एक नई जोड़ी की एंट्री होने जा रही है. अनन्या पांडे के कजिन आहान पांडे और न्यूकमर अनीत पड्डा फिल्म सैयारा से एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं. मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म का टीजर 30 मई को रिलीज हुआ, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है.

Shivani Mishra
Edited By: Shivani Mishra

Saiyaara teaser: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में एक नया सितारा उभरने जा रहा है. अनन्या पांडे के कजिन भाई आहान पांडे फिल्म सैयारा के जरिए अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर रहे हैं. इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में उनके साथ नई अभिनेत्री अनीत पड्डा भी डेब्यू कर रही हैं. फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर मोहित सूरी ने किया है, जो इमोशनल और म्यूजिकल रोमांस फिल्मों के लिए जाने जाते हैं.

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी सैयारा का टीजर 30 मई 2025 को रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. यह फिल्म 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. टीजर में प्यार, दर्द और जुदाई की गहराई को बड़े ही भावुक अंदाज में दिखाया गया है, जिसमें आहान और अनीत की केमिस्ट्री दिल को छू लेने वाली है.

टीजर में दिखा इश्क और इमोशन का तूफान

टीजर में आहान पांडे का किरदार एक रॉकस्टार के रूप में सामने आता है. कहानी की शुरुआत प्यार से होती है लेकिन जैसे-जैसे प्लॉट आगे बढ़ता है, किरदारों की जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आता है जो दर्द, बिछड़ने और टूटे दिल की झलक देता है. टीजर में इमोशनल अपील और म्यूजिकल टच दोनों ही बेहतरीन तरीके से पेश किए गए हैं.

सोशल मीडिया पर छाया सैयारा का जादू

फिल्म का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. यशराज फिल्म्स ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "An intense love story that will break your heart and heal it too. #SaiyaaraTeaser out now #Saiyaara only in cinemas on 18th July. #AkshayeWidhani."

यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में प्यार की बौछार कर दी और कई लोगों ने इसे मोहित सूरी की एक और म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर बताया.

सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं

बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने भी आहान और अनीत के इस नए सफर को लेकर उत्साह जताया. अभिनेत्री तारा सुतारिया ने लिखा, "AHAANIE! It’s finally happening :) So proud of you. You both are just wonderful in the trailer!!!!" वहीं 'मुंझा' फेम अभिनेता अभय वर्मा ने अनीत के लिए लिखा, "It’s unexplainable how happy I am Aneet." टीजर पोस्ट को एक मिलियन से ज़्यादा व्यूज और तीस हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag