कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में पहुंची आलिया भट्ट, मिंट ग्रीन गाउन में देख फिदा हुए फैंस

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का भी कान्स लुक सामने आ चुका है. इस बार उन्होंने मिंट-ग्रीन रंग की बेहद खूबसूरत मिडी बॉल ड्रेस पहनकर कान्स में एंट्री की, उनका यह आउटफिट जितना सिंपल था, उतना ही एलिगेंट भी लग रहा था. 

JBT Desk
Edited By: JBT Desk

नई दिल्ली:  कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में इस बार भी दुनियाभर के सितारों का जलवा देखने को मिल रहा है. वहीं फिल्म, फैशन और ग्लैमर के सजे इस फेस्टिवल इंडियन सेलिब्रिटीज भी अपने बेस्ट लुक को कैरी करते हुए यहां पहुंच रहे है और सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं बटोर रहे हैं. इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का भी कान्स लुक सामने आया है, जिस पर फैंस फिदा हो चुके है. 

एक झलक पाने के लिए लगी भीड़ 

बता दें, लंबे समय से आलिया भट्ट के कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने की खबरें चल रही थी और अब उनका नया अंदाज फैंस को खूब अट्रैक्ट कर रहा है. यही फ्रांस पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर भी आलिया की एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ देखने को मिली.

मिंट-ग्रीन गाउन में आई नजर 

पिछले साल कान्स में डेब्यू करने वाली आलिया ने अपने फैशन स्टाइल से खूब सुर्खियां बटोरी थी. इस बार भी फैंस को उनके रेड कार्पेट लुक का बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है. बता दें, कान्स 2026 में आलिया ने मिंट-ग्रीन रंग की बेहद खूबसूरत मिडी बॉल ड्रेस पहनकर एंट्री की, उनका यह आउटफिट जितना सिंपल था, उतना ही एलिगेंट भी लग रहा था.

 

आलिया की ड्रेस में पतली स्ट्रैपी स्लीव्स और डीप नेकलाइन थी, जिसने उनके पूरे लुक को स्टाइलिश बना दिया. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स उनके इस स्टाइल को किसी रोमांटिक फिल्म के सीन जैसा बता रहे हैं. वहीं फैशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि उनका गाउन मर्मेड थीम से इंस्पायर्ड लग रहा है.

मिनिमल लुक से जीता दिल 

खास बात यह रही कि आलिया ने इस बार भी अपने लुक को मिनिमल रखा. हल्के मेकअप और सादगी भरे स्टाइल के साथ उन्होंने साबित कर दिया कि बिना ज्यादा एक्सेसरीज के भी ग्लैमरस दिखा जा सकता है. अब सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. फैंस उनके इस नए लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं. यह दूसरी बार है जब आलिया कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनी हैं और एक बार फिर उन्होंने अपने फैशन सेंस से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो