एपस्टीन फाइल्स में बॉलीवुड फिल्ममेकर का नाम! बीजिंग इवेंट अनुराग कश्यप ने सामने रखी सच्चाई
एपस्टीन फाइल्स पर दुनियाभर की नजरें टिकी हुई हैं. इस आपराधिक फाइल में अनुराग कश्यप का नाम जोड़ा गया, जिससे चर्चा और तेज हो गई. हालांकि अनुराग ने मीडिया से बात करते हुए सारी सच्चाई सामने रख दी है.

एपस्टीन फाइल्स ने दुनिया भर में हंगामा मचा रखा है. जेफ्री एपस्टीन के आपराधिक दस्तावेजों में कई बड़े नाम सामने आए हैं. इनमें बॉलीवुड फिल्ममेकर अनुराग कश्यप का नाम भी चर्चा में आया, जिससे सोशल मीडिया पर सनसनी फैल गई. हालांकि, अनुराग ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है.
कैसे नाम आया सामने?
एपस्टीन फाइल्स में कुछ पुराने ईमेल सामने आए हैं. इनमें एक 'बॉलीवुड वाला आदमी' और 'मशहूर बॉलीवुड डायरेक्टर' का जिक्र है. ईमेल में कहा गया कि यह व्यक्ति 2017 में बीजिंग में एपस्टीन से जुड़े एक इवेंट में शामिल होने वाला था.
सोशल मीडिया पर यह नाम अनुराग कश्यप से जोड़कर वायरल हो गया, लेकिन ये दस्तावेज अपुष्ट हैं और इनमें कोई सीधा आरोप या सबूत नहीं है. सिर्फ एक ईमेल में नाम का जिक्र है, जो किसी इवेंट के लिए संभावित मेहमानों की बात करता है.
अनुराग कश्यप की सफाई
मीडिया से बात करते हुए अनुराग कश्यप ने साफ इनकार किया. उन्होंने कहा, "मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. मुझे हर महीने स्पीकर के तौर पर 15 के आसपास बुलावे आते हैं. मैं ज्यादातर का जवाब भी नहीं देता और सबसे बड़ी बात, मैं अपनी पूरी जिंदगी में कभी बीजिंग गया ही नहीं."
उन्होंने आगे कहा कि ये दस्तावेज किसी रैंडम ईमेल जैसे लगते हैं. उनके नाम पर क्लिकबेट खबरें उनकी फिल्मों से ज्यादा मशहूर हो जाती हैं. अनुराग ने इन अफवाहों को बेबुनियाद बताया.
क्या है एपस्टीन फाइल्स?
एपस्टीन फाइल्स अमेरिकी सेक्स अपराधी जेफ्री एपस्टीन के दस्तावेजों, ईमेल और गवाहियों का संग्रह है. इनमें बिल गेट्स जैसे कई बड़े नाम आए हैं. इन फाइल्स में लोगों के संपर्क या इवेंट में शामिल होने का जिक्र है, लेकिन नाम आने का मतलब कोई गलत काम साबित नहीं होता. कई नाम सिर्फ बातचीत में आए हैं, बिना किसी पुख्ता सबूत के. अब तक किसी भारतीय पर कोई आधिकारिक आरोप नहीं लगा है. ये ज्यादातर अफवाहों और कयासों पर आधारित हैं.
क्या है सच्चाई
अनुराग कश्यप की अंतरराष्ट्रीय फिल्में कई बड़े फेस्टिवल में दिखाई गई हैं, लेकिन एपस्टीन से उनका कोई संबंध साबित नहीं हुआ. डायरेक्टर ने स्पष्ट कहा कि वे ऐसे किसी इवेंट में शामिल नहीं हुए. यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने वाली अफवाहों का उदाहरण है, जहां नाम जोड़कर सनसनी फैलाई जाती है.


