Anushka Sharma At Cannes 2023: कान्स फिल्म फेस्टिवल में अनुष्का शर्मा ने किया पहली बार डेब्यू

इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 की काफी धूम मची हुई है, ऐसे में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी अपनी खूबसूरती का कमाल दिखाया और सभी को अपना दीवाना बना दिया।

calender

Anushka Sharma At Cannes 2023: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने हमेशा से ही अपने यूनिक लुक से अपने फैंस को इम्प्रेस किया है। चाहे वह कैजुअल लुक हो या फिर और कंफर्टबल ऑउटफिट, वह किसी में कमाल की नज़र आती हैं। ऐसे में हाल ही में एक्ट्रेस का ग्लैमरस लुक कान्स फेस्टिवल 2023 में देखने को मिला। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने कान्स फेस्टिवल 2023 में अपना पहला डेब्यू किया है। 

गॉर्जियस लुक से किया सभी को इम्प्रेस 

शुक्रवार को अनुष्का 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023' ('Cannes Film Festival 2023') में अपना डेब्यू कर पार्टी में छा गयीं। वह कमल के गॉर्जियस लुक में नज़र आ रहीं थी। अनुष्का के लुक को देख लोग अपनी नज़रे नहीं हटा पा रहे थे। अनुष्का ने फेस्टिवल में स्ट्रैपलेस टॉप (strapless top) पहना था, जिसके साथ एक शिमरी ब्लैक कलर का पैंट और ब्लैक हाई हील्स (Shimmery black pants and black high heels) कैरी की थी। एक्ट्रेस का यह लुक काफी स्टाइलिश लग रहा था। 

एक्ट्रेस ने लॉरियल के एंबेसडर साथ किया रैंप वॉक 

कान्स पार्टी के लिए अनुष्का ने पिंक - ब्लैक कॉम्बिनेशन के इस ऑउटफिट से लोगों को अपना दीवाना बना दिया है, इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने अपने बालों की स्लीक पोनीटेल और कानों में डायमंड इयररिंग्स से पूरा किया। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 26 मई 2023 को हुए कान्स फेस्टिवल में लॉरियल के साथी एंबेसडर ईवा लोंगोरिया और एंडी मैकडॉवेल (L'Oreal's fellow ambassadors Eva Longoria and Andie MacDowell) के साथ रेड कार्पेट पर रैंप वॉक किया। आपको बता दें, की अनुष्का शर्मा ने 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023' ('Cannes Film Festival 2023') में अपना पहला डेब्यू किया था। 

Anushka Sharma At Cannes 2023 news wire

यह है एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म 

इसके आलावा अनुष्का शर्मा अपनी आने वाली फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' (Chakda Xpress) में नज़र आने वालीं हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने फीमेल इंडियन क्रिकेटर झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) की भूमिका निभा रहीं हैं। जानकारी के लिए बता दें, की अनुष्का पूरे 5 साल बाद बतौर एक्ट्रेस बॉलीवुड में कमबैक कर रहीं हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'जीरो' थी जिसमें वह सुपरस्टार शाह रुख खान और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के साथ नज़र आईं थीं। 


 

First Updated : Saturday, 27 May 2023