Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में ओरहान अवात्रामणि की शानदार एंट्री, पहले दिन इस कंटेस्टेंट के साथ बनी बॉन्डिंग

Bigg Boss 17: टीवी के फेमस शो बिग बॉस सीजन 17 दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. वहीं जहां शो स 3 कंटेस्टेंट बाहर आ चुके हैं तो वहीं घर में एक खास नए सदस्य की घर में एंट्री भी हुई है. ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स के फेवरेट ओरहान अवात्रामणि हैं.

Deeksha Parmar
Edited By: Deeksha Parmar

Bigg Boss 17: सलमान खान का पॉपुलर शो बिग बॉस 17 इन दिनों खूब चर्चा में है. हर रोज बिग बॉस के घर में नए-नए ड्रामे देखने को मिल रहे हैं. इस शो से अब तक 3 कंटेस्टेंट घर से बेघर हो चुके हैं. लेकिन हाल ही में बिग बॉस के घर में एक ऐसे कंटेस्टेंट की एंट्री हुई है जिसको देखकर सभी घर वाले खुश हो गए हैं. दरअसल, शो में बॉलीवुड सेलेब्स के फेवरेट ओरी की एंट्री हुई है.

ओरी को देख एक्साइड हुए कंटेस्टेंट-

बॉलीवुड सेलेब्स के फेवरेट ओरहान अवात्रामणि की बिग बॉस के घर में शानदार एंट्री हुई है. घर के सभी कंटेस्टेंट्स ओरी के आने से बेहद खुश नजर आ रहे हैं. हाल ही में बिग बॉस 17 का एक लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है जिसमें ओरी बिग बॉस हाउस में एंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं. घर में जाते ही सबसे पहले ओरी, अंकिता लोखंडे को गले लगाते है और उसके बाद सभी घरवालों को अपना परिचय देते हैं. ओरी कहते हैं नमस्ते दर्शकों मेरा नाम ओरहान अवात्रामणि है.

वही. प्रोमो की शुरुआत में जिस तरह से ओरी ने अंकिता को गले लगाया है जिसके बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं की ओरी अंकित पहले से एक दूसरे को जानते हैं. साथ ही शो में उसकी खास बॉन्डिंग भी देखने को मिल सकती है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag