Bigg Boss 18 Winner: करणवीर मेहरा बने 'बिग बॉस 18' के चैंपियन, 50 लाख रुपये की जीती प्राइज मनी
Bigg Boss 18 Winner: टीवी के सबसे बड़े रिएलिटी शो 'बिग बॉस 18' का ग्रैंड फिनाले खत्म हो चुका है, और इस सीजन को उसका विजेता मिल गया है. करणवीर मेहरा ने अपनी शानदार रणनीति और मजबूत खेल के दम पर इस सीजन का टाइटल अपने नाम कर लिया है. ट्रॉफी जीतने के साथ-साथ करणवीर ने 50 लाख रुपये की नकद राशि भी अपने खाते में जोड़ ली.

Bigg Boss 18 Winner: टीवी की दुनिया के सबसे चर्चित और लोकप्रिय रिएलिटी शो 'बिग बॉस 18' को आखिरकार अपना विजेता मिल गया है. 15 हफ्तों तक दर्शकों का मनोरंजन करने वाले इस शो के ग्रैंड फिनाले में करणवीर मेहरा ने सबको पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की. शो के होस्ट सलमान खान ने विजेता के तौर पर करणवीर का नाम घोषित किया, जिससे फैंस और दर्शक झूम उठे.
6 अक्टूबर 2024 को शुरू हुए इस शो में 18 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए कुछ नए चेहरे भी शामिल हुए. ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी को हुआ, जहां फाइनलिस्ट में करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, चुम दरांग और ईशा सिंह शामिल थे.
ग्रैंड फिनाले का रोमांच
'बिग बॉस 18' का फिनाले रातभर सोशल मीडिया पर छाया रहा. जब सलमान खान ने करणवीर मेहरा का नाम विजेता के रूप में लिया, तो पूरा माहौल तालियों और जयकारों से गूंज उठा। विवियन डीसेना फर्स्ट रनरअप रहे और अविनाश मिश्रा ने तीसरा स्थान हासिल किया.
ट्रॉफी और इनाम
करणवीर मेहरा को जीत के साथ न सिर्फ ‘बिग बॉस 18’ की चमचमाती ट्रॉफी मिली, बल्कि उन्हें 50 लाख रुपये की कैश प्राइज मनी भी दी गई. करणवीर ने अपनी जीत का श्रेय अपने फैंस को दिया, जिन्होंने उन्हें हर चुनौती में सपोर्ट किया.
टॉप 6 कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस
फिनाले में पहुंचे टॉप 6 कंटेस्टेंट्स ने आखिरी मुकाबले तक शानदार खेल दिखाया. विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा के बीच कांटे की टक्कर रही, लेकिन करणवीर ने अपनी समझदारी और लोकप्रियता से बाजी मार ली. ‘बिग बॉस 18’ के इस सीजन में न केवल विवाद और ड्रामा देखने को मिला, बल्कि कंटेस्टेंट्स की दोस्ती, झगड़े और अनोखे पलों ने दर्शकों को बांधे रखा. इस बार शो में कई नए ट्विस्ट और टास्क ने इसे और भी रोमांचक बनाया.
फिनाले एपिसोड की खास बातें
फिनाले में केवल टॉप 6 कंटेस्टेंट ही नहीं, बल्कि शो से बाहर हो चुके अन्य प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया. सभी ने अपनी परफॉर्मेंस से फिनाले को यादगार बना दिया.


