Cannes 2023: व्हाइट गाउन में मानुषी छिल्लर ने बिखेरा अपना जलवा, कान्स रेड कारपेट पर किया शानदार रैंप वॉक

कान्स फिल्म फेस्टिवल में पूर्व मिस वर्ल्ड ने रेड कारपेट पर रैंप वॉक किया, जिसमें मानुषी व्हाइट गाउन में एकदम सिंड्रेला लग रहीं थी, लोगों ने उनके इस लुक की काफी तारीफ की।

Courtesy: news wire
1/5

Cannes 2023

Cannes 2023: कान्स फिल्म फेस्टिवल का शानदार आगाज़ हो चुका है, जिसमें इस बार पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ने डेब्यू किया। मानुषी इस इवेंट में बेहद ही खूबसूरत नज़र आ रहीं थी।

Courtesy: news wire
2/5

मानुषी छिल्लर

इवेंट में मानुषी छिल्लर ने रेड कारपेट पर बड़ी ही शानदार एंट्री ली। उन्होंने इस इवेंट में व्हाइट डिटेल्ड गाउन पहना जिसमें वह सिंड्रेला लग रही थीं। मानुषी ने कान्स डेब्यू में Forvar का व्हाइट कलर का गाउन पहना था, एक्ट्रेस का यह गाउन रफल और कॉर्सेट जैसी डिटेलिंग के साथ बेहद ही स्टाइलिश लुक दे रहा था।

Courtesy: news wire
3/5

Manushi chhillar

साथ ही साथ उन्होंने रेड नियॉन हील्स और ग्रीन स्टेटमेंट नेकपीस कैरी किया था जिससे उनके लुक में चार - चाँद लग रहे थे, मिनिमल और एलिगेंट लुक में वह बेहद ही हसीन लग रहीं थी।

Courtesy: news wire
4/5

Manushi chhillar

जैसे ही सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हुई, लोग उनके इस लुक के दीवाने हो गए और यही नहीं सभी उनकी जमकर तारीफें कर रहें हैं। हर तरफ इनकी ही तस्वीरों के चर्चें हैं।

Courtesy: news wire
5/5

मानुषी

यदि वर्कफ्रंट की बात करें तो मानुषी बहुत ही जल्द 'तेहरान' में नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म में मानुषी जॉन अब्राहम के साथ स्क्रीन शेयर करती नज़र आएंगी।