CID में दिखेगा नया ट्विस्ट, कटघरे में दिखेंगे दया पर गोली चलाने वाले ऑफिसर अभिजीत

CID TV Show: टीवी का पॉपुलर कॉप थ्रिलर शो सीआईडी की 6 साल बाद वापसी हो रही हैय हाल ही में एक प्रोमो के जरिए शो के अगले सीजन की अनाउंसमेंट हुई थीय शो में एसीपी प्रद्युमन अपने दो सीनियर ऑफिसर्स अभिजीत और दया के साथ वापस आ रहे हैं. लेटेस्ट प्रोमो से हिंट मिला है कि इस बार का शो पहले से थोड़ा हटकर होगा.

JBT Desk
Edited By: JBT Desk

CID TV Show: आज के टाईम में लोग ओटीटीपर फिल्म , सीरीज देखना पसंद करते हैं. समय काफी बदल गया है, लोगों को चोइस में बदलाव देखने को मिला है. लेकिन कुछ समय पहले टीवी पर ऐसे शो आते थे जिन्होंने लोगों के दिल में अपनी खास जगह बना ली थी, उनमें से एक है सी.आई.डी जो 6 साल पहले बंद हो गया था. लेकिन हाल ही में इस शो को दौवारा लोगों के बीच शमिल किया जा रहा है. 

ये शो है कॉप थ्रिलर सीआईडी (CID)। 20 साल तक इस शो ने दर्शकों को एंटरटेन किया था. 2018 में सीआईडी का आखिरी एपिसोड ऑन-एयर हुआ था और अब 6 साल बाद फिर से शो की वापसी हो रही है. 24 अक्टूबर को सीआईडी की पहली झलक शेयर करते हुए इसकी वापसी का एलान किया गया था. अब एक और प्रोमो के साथ दर्शकों की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया गया है.

अभिजीत का केस सॉल्व करेंगे एसीपी

दरअसल, सीआईडी का नया चैप्टर सबसे हटके होने वाला है. इस बार एसीपी प्रद्युमन किसी और के कत्ल की जांच नहीं बल्कि दया की हत्या करने वाले अभिजीत का केस सॉल्व करने वाले हैं. शो में नया ट्विस्ट आने वाला है, जो लेटेस्ट प्रोमो से साफ हो गया है.

दया-अभिजीत के बीच क्यों हुई दुश्मनी?

जो देश के लिए हमेशा साथ लड़े, आज दुश्मन बन क्यों आमने-सामने खड़े? इस बीच दया अभिजीत (आदित्य श्रीवास्तव) को गोली चलाने के लिए उकसाता है और अभिजीत, उसके सीने पर दो-दो गोलियां दाग देता है और वह खाई में गिर जाता है. एसीपी प्रद्युमन दूर खड़े बस अभिजीत को गोली मारता देखते ही रह जाते हैं और लाख रोकने के बावजूद वह दया को नहीं छोड़ता है.

प्रोमो में देखा जा सकता है कि पहाड़ी के बीच जब अभिजीत दया को गोली मारता है, उस जगह कई और लोग मरे पड़े हैं। प्रोमो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, "क्यों बरसो पुरानी दोस्ती भूलकर अभिजीत ने चलाई दया पर गोली?"

कब शुरू होगा सीआईडी?

मालूम हो कि सीआईडी की शुरुआत साल 1998 में भी हुई थी और 2018 तक यह सक्सेसफुली टीवी पर टॉप रेटेड शो रहा। 6 साल बाद इसकी वापसी हो रही है, लेकिन अभी तक प्रीमियर डेट का खुलासा नहीं हुआ है। शो सोनी चैनल पर टेलीकास्ट होगा.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag