मुंबई: शहीद कपूर, रश्मिका मंदना और कृति सेनन की मच अवेटेड फिल्म अवेटेड फिल्म 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसके बाद फैंस का फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गया है. बता दें, 'कॉकटेल 2' साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म कॉकटेल का सीक्वल है. वहीं खास बात कि पिछली फिल्म की तरह इस बार भी स्टोरी में दर्शकों को लव ट्रायलग देखने को मिलने वाला है, जिसमें दोस्ती भी होगी, प्यार भी होगा और ब्रेकअप भी.
बता दें, ट्रेलर को मैडॉक फिल्म्स और लव फिल्म्स द्वारा उनके ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है, जो रिलीज के साथ ही ट्रेंड करने लगा है. 3 मिनट 1 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत शहीद कपूर की आवाज से होती है, जिसमें वो कहते है "रिश्ता जब नया होता है न एक्साइटिंग होता है, क्योंकि वो नया होता है. नए दोस्त मजेदार लगते है क्योंकि उनकी कहानियां हमारे लिए नई होती है. पुराने दोस्तों की वहीं कहानियां सुन-सुनकर हम पक जाते है. लेकिन प्यार उस फटी हुई टी-शर्ट की तरह होता है, जिसमें हम रोज रात सुकून से सोते है"
आगे शहीद कहते है "जब प्यार दोस्ती बन जाता है और प्यार में दोस्ती का रंग मिल जाता है तो इससे बचने का एक ही सॉल्यूशन रह जाता है." इसके बाद ट्रेलर में तीनों दोस्तों कुणाल, दिया और अल्ली डांस करते और झुकते हुए दिखाई देते है. लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदलने लगती है.
ट्रेलर में आगे देखने को मिलता है कि कृति और रश्मिका दोनों शहीद के प्यार में पड़ जाती है और तीनों के बीच एक अलग ही एक लव ट्रायंगल देखने को मिलता है. वहीं कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है कृति और रश्मिका की दोस्ती में दरार आने लगती है और दोनों एक दूसरे से शहीद के लिए लड़ते हुए नजर आते है. इसी बीच कृति और रश्मिका दोनों को दुल्हन के जोड़े में भी दिखाया गया है. हालांकि ट्रेलर के आखिर में दोनों ही एक्ट्रेस शहीद के न मिलने पर परेशान नजर आती है. अब देखना होगा कि ये कहानी आगे क्या मोड़ लेती है और कृति और रश्मिका से शहीद किसे चुनते है.
बता दें, फिल्म की शूटिंग इटली में की गई है, जहां की खूबसूरत लोकेशन फिल्म को और भी खास बना रही है. इसके साथ ही दर्शकों को फिल्म 'कॉकटेल 2' के ट्रेलर में फिल्म का हिट सांग 'तुम्ही हो बंधू' भी ट्रेलर में सुनने को मिलता है, जो कही न कही पहले भाग की याद दिला रहा है. इसके साथ ही होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित और दिनेश विजान, लव रंजन द्वारा निर्मित 'कॉकटेल 2' 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. अब देखना होगा कि क्या 14 साल बाद फिल्म कॉकटेल का सीक्वल दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना पता है या नहीं. First Updated : Tuesday, 02 June 2026