मुंबई: बॉलीवुड के ही-हीमैन कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया था. कुछ खबरों में कहा गया कि धर्मेंद्र की तबीयत गंभीर है और उनका निधन हो गया है. इस खबर ने फैंस में चिंता की लहर दौड़ा दी. मगर अब उनकी बेटी ईशा देओल ने खुद सामने आकर स्पष्ट किया है कि उनके पिता की सेहत ठीक है और वे रिकवर कर रहे हैं.
धर्मेंद्र के निधन की अफवाह फैलते ही ईशा देओल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया और गलत जानकारी को स्पष्ट किया. उन्होंने लिखा, मेरे पापा की तबीयत स्थिर है और वे रिकवरी कर रहे हैं. हम सभी से निवेदन करते हैं कि हमारे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें. पापा की जल्दी ठीक होने की दुआओं के लिए आप सभी का धन्यवाद.
ईशा देओल के अपडेट के बाद अब फैंस के मन में चैन लौट आया है. हालांकि उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है. परिवार ने भी सभी से अनुरोध किया है कि अफवाहों पर भरोसा न करें और धर्मेंद्र की रिकवरी में उनके साथ धैर्य बनाए रखें.
सोशल मीडिया पर फैंस ईशा देओल के पोस्ट के बाद राहत और प्यार जताते हुए उनकी जल्द रिकवरी की प्रार्थना कर रहे हैं. कई लोगों ने लिखा कि धर्मेंद्र हमेशा से ही भारतीय सिनेमा के हीरो रहे हैं और उनकी सेहत के लिए दुआएं जारी रहेंगी.
First Updated : Tuesday, 11 November 2025