आलिया से सलमान तक, ऐसे थे सेलेब्स के पहले इंस्टाग्राम पोस्ट
बॉलीवुड सितारे आज सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं, लेकिन उनकी पहली इंस्टाग्राम पोस्ट भी उतनी ही दिलचस्प है. किसी ने पेंटिंग शेयर की, तो किसी ने अपनी निजी यादों के साथ इस प्लेटफॉर्म पर कदम रखा कुछ पोस्ट तो आपको चौंका भी सकते हैं.

नई दिल्ली: बॉलीवुड सितारों के इंस्टाग्राम पोस्ट अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपके पसंदीदा सेलेब्स ने इस प्लेटफॉर्म पर अपनी शुरुआत कैसे की थी? किसी ने अपनी पर्सनल फोटो शेयर की, तो किसी ने खास यादों के साथ इंस्टाग्राम पर एंट्री ली.
दिलचस्प बात यह है कि इन सितारों के पहले पोस्ट उनके व्यक्तित्व और उस समय की झलक भी दिखाते हैं. आइए जानते हैं कि बॉलीवुड के बड़े सितारों ने इंस्टाग्राम पर अपना पहला कदम किस अंदाज में रखा.
शाहरुख खान का पहला पोस्ट
Shah Rukh Khan ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहली पोस्ट एक तस्वीर के साथ साझा की थी. इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा था, "पहली बार इंस्टाग्राम यूज कर रहा हूं."
आलिया भट्ट की क्रिएटिव शुरुआत
Alia Bhatt सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनका पहला इंस्टाग्राम पोस्ट 28 नवंबर 2012 का है, जिसमें उन्होंने अपनी चारकोल पेंटिंग शेयर की थी.
इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा था, "मूडी, फ्लोटी, फायर और डिजायर."
अनुष्का शर्मा का अनोखा पोस्ट
Anushka Sharma का पहला पोस्ट काफी अलग था. उन्होंने अपने पैरों की तस्वीर शेयर की थी, जिसके साथ उन्होंने लिखा था, "फर्स्ट स्टेप्स."
उनका यह पोस्ट फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला रहा.
सलमान खान की पारिवारिक झलक
Salman Khan ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहली पोस्ट में अपनी बहन अर्पिता और आयुष शर्मा की शादी की तस्वीर साझा की थी.
इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा था, "शादी की कुछ तस्वीरें."
अक्षय कुमार का अलग अंदाज
Akshay Kumar ने अपने पहले पोस्ट में एक पेपर के साथ फोटो शेयर की थी, जिस पर लिखा था कि फेसबुक पर 6 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके हैं.
आमिर खान की खास पोस्ट
Aamir Khan ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहली पोस्ट में अपनी मां की तस्वीर साझा की थी, जो उनके जीवन की सबसे खास शख्सियतों में से एक हैं.
कटरीना कैफ की ‘नई शुरुआत’
Katrina Kaif ने बीच के पास अपनी तस्वीर के साथ इंस्टाग्राम पर एंट्री की थी.
उन्होंने लिखा था, "नई शुरुआत...अपनी हैप्पी प्लेस से आ रही हूं. हैल्लो इंस्टाग्राम."
प्रियंका चोपड़ा की स्माइल वाली एंट्री
Priyanka Chopra ने अपनी मुस्कुराती हुई तस्वीर के साथ इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट साझा किया था.
इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा था, "यहां आकर खुश हुई."


