Holi 2024: होली पार्टी में खूब थिरके प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, बेटी मालती संग भी की खूब मस्ती, देखें झलक

Holi 2024: बॉलीवुड की आइकन गर्ल प्रियंका चोपड़ा निक जोनस से शादी करने के बाद भारत में पहली बार होली मनाई है. इस दौरान एक्ट्रेस के पति देशी रंग में रंगे हुए नजर आए. एक्ट्रेस ने अपने परिवार के साथ होली मनाई है तो चलिए उसकी झलक देखते हैं.

JBT Desk
JBT Desk

Holi 2024: रंगो के त्योहार होली पर पूरा देश रंगा हुआ नजर आया. इस खास मौके पर बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ 2024 के होली का त्योहार भारत में मनाया. पीसी ने अपने परिवार के साथ होली सेलिब्रेट की है जिसकी झलक सोशल मीडिया पर शेयर की गई है. शेयर की गई तस्वीरों में एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा, भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और चचेरी बहन मन्नारा चोपड़ा भी नजर आ रही हैं.

प्रियंका चोपड़ा की होली पार्टी की फोटो एक फैन पेज ने शेयर किए हैं. एक वीडियो में प्रियंका ढोल की धुन पर डांस करते हुए दिखाई दे रही है तो वहीं निक भी प्रियंका के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

परिवार के संग प्रियंका चोपड़ा ने मनाई होली

होली के शुभ अवसर पर चोपड़ा परिवार ने एक निजी होली पार्टी रखी थी. इस दौरान प्रियंका और निक सफेद पोशाक पहने हुए नजर आए. तो वहीं कपल की बेटी यानी नन्ही मालती भी सफेद कपड़े और माथे में टोपी पहने हुए सभी का ध्यान आकर्षित करते हुए नजर आ रही है. यह भारत में मालती की पहली होली पार्टी थी. प्रियंका चोपड़ा के फैन पेज ने होली पार्टी की तस्वीरें साझा की और लिखा, "चोपड़ा परिवार की ओर से हैप्पी होली."

बेटी मालती की पहली होली

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने शादी के बाद साल 2022 में माल्ती मेरी के माता-पिता बने हैं. प्रियंका ने मां बनने के लिए प्रसव सहायता का मार्ग अपनाया था. बता दें कि प्रियंका और निक जोनास ने 2017 में एक बड़े फैशन इवेंट में मिले थे, जहां उन्होंने राल्फ लॉरेन के डिजाइनर कपड़े प्रस्तुत किए थे. उसके बाद कपल ने 2018 में उमेद भवन पैलेस में शादी की. निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'लव अगेन' में कैमियो भूमिका की थी.

calender
26 March 2024, 08:59 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो