SIIMA Awards 2023: अवॉर्ड लेने के दौरान इमोशनल हुए जूनियर एनटीआर, जानिए SIIMA में कौन कौन रहा शामिल?
SIIMA Awards 2023: शुक्रवार को SIIMA अवॉर्ड का आयोजन हुआ. जहां पर जूनियर एनटीआर समेत कई एक्टर्स को अवॉर्ड मिला. आरआरआर के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड एनटीआर को मिला .
1/6
SIIMA
शुक्रवार को साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स (SIIMA), 2023 का आयोजन किया गया. इस मौके पर रीजनल सिनेमा के कई सितारे मौजूद रहे.
2/6
आरआरआर
खूब सारे धूम धड़ाके के बीच एक बार फिर जूनियर एनटीआर और राम चरण की फिल्म 'आरआरआर' का जलवा देखने को मिला.
3/6
'सीता-रामम'
जूनियर एनटीआर को फिल्म 'आर आर आर' के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया है. वहीं बेस्ट डेब्यूटेंट एक्ट्रेस के तौर पर फिल्म 'सीता-रामम' के लिए मृणाल ठाकुर को अवॉर्ड मिला.
4/6
कांतारा
इसके अलावा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी और अदिवी शेष को बेस्ट एक्टर लीडिंग रोल क्रिटिक्स कैटेगरी में विजेता घोषित किया गया है.
5/6
777' चार्ली
इसके अलावा कन्नड़ सिनेमा की बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड '777' चार्ली को मिला.
6/6
SIIMA
इस SIIMA अवॉर्ड्स के दौरान साउथ सिनेमा की अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री की फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया गया है.