बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल को अपनो के साथ समय बिताना काफी पसंद करती है. उन्होंने अपना नया साल परिवार के साथ मनाया और उनके साथ जश्न की झलकियाँ साझा कीं. जिसमें उनके अपने पति अजय देवगन, बेटी निसा देवगन और बेटे युग के साथ पोज देते देखा जा सकता है.
इस तस्वीर में अजय की मां वीणा देवगन भी उनके साथ थीं और आखिरी तस्वीर में अजय की बहन नीलम देवगन और भतीजे दानिश है.
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कैप्शन में लिखा, "2024 की पहली पोस्ट और वह विचार जो बार-बार आता है, आभार, आभार, आभार..#newyearvibe #family #letitrollout #2024"