कमल हासन और रेखा बॉलीवुड और साउथ की दो दमदार हस्तियां, जिनकी पर्सनल लाइफ हमेशा से सुर्खियों में रही है. 70 के दशक में एक ऐसा किस्सा सामने आया था, जिसने फिल्म इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया. दावा किया गया कि कमल हासन को उनकी पत्नी वाणी गणपति ने एक होटल रूम में रेखा के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था. इस घटना ने ना सिर्फ उनकी शादीशुदा जिंदगी को प्रभावित किया बल्कि एक फिल्म से रेखा की छुट्टी तक करवा दी.
70 के दशक के आखिरी सालों में कमल हासन और रेखा के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं. फिल्म 'मीन्दुम कोकिला' की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो कथित तौर पर अफेयर में बदल गई. उस वक्त लोग इस रिश्ते से अनजान थे क्योंकि रेखा का नाम अमिताभ बच्चन के साथ जुड़ा रहता था, वहीं कमल हासन अपनी पत्नी वाणी के साथ शादीशुदा जीवन बिता रहे थे.
1979 में चेन्नई के ‘होटल चोला शेरेटन’ में एक घटना घटी जिसने सबको चौंका दिया. एक होटल कर्मचारी के अनुसार, उस रात अफरा-तफरी मच गई जब वाणी बिना किसी पूर्व सूचना के होटल पहुंच गईं और अपने पति कमल हासन को रेखा के कमरे में देख लिया. रिसेप्शन पर मौजूद स्टाफ ने पुष्टि की कि कमल और रेखा एक ही कमरे में थे और वाणी ने वहां सबके सामने अपने पति को डांट लगाई.
इस घटना के कुछ समय बाद ही फिल्म ‘मीन्दुम कोकिला’ से रेखा को बाहर कर दिया गया और उनकी जगह मलयालम एक्ट्रेस दीपा (उर्फ उन्नी मैरी) को कास्ट कर लिया गया. कमल हासन और रेखा ने कभी इस पूरे मामले पर सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा, जिससे यह मामला आज भी रहस्य बना हुआ है.
कमल हासन और वाणी की शादी 1978 में हुई थी, लेकिन इस घटना के बाद उनके रिश्ते में दरार आने लगी. इसी बीच कमल की लाइफ में सारिका की एंट्री हुई और दोनों का रिश्ता इतना गहरा हो गया कि कथित तौर पर सारिका प्रेग्नेंट भी हो गई थीं. 1988 में वाणी से तलाक के बाद कमल ने सारिका से शादी कर ली.
रेखा का नाम जितना कमल हासन से जुड़ा, उतना ही चर्चित उनका अफेयर अमिताभ बच्चन के साथ भी रहा. फिल्म 'सिलसिला' में रेखा, जया और अमिताभ की त्रिकोणीय प्रेम कहानी को पर्दे पर देखकर लोग हैरान रह गए, क्योंकि यह रियल लाइफ से मेल खाती थी. इस रिश्ते को लेकर भी कभी खुलकर कोई बयान नहीं आया, लेकिन चर्चा आज भी बरकरार है. First Updated : Tuesday, 08 July 2025