72nd National Film Awards में चमके कार्तिक-यामी, आर्टिकल 370 बनी साल की बेस्ट हिंदी फिल्म

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2024 के विजेताओं का ऐलान कर दिया गया है, जहां कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर के लिए बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय अवॉर्ड मिला है.

calender

मुंबई: भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में शामिल 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विजेताओं का ऐलान कर दिया गया है. बता दें, साल 2024 में रिलीज हुई फिल्मों और कलाकारों के शानदार प्रदर्शन को सम्मानित करते हुए कई चर्चित नामों ने राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किए हैं. इस बार कार्तिक आर्यन को 'चंदू चैंपियन' और ममूटी को 'ब्रह्मयुगम' के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया. वहीं यामी गौतम ने फिल्म 'आर्टिकल 370' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किया हैं. 

'आर्टिकल 370' को मिला बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड 

फिल्म 'आर्टिकल 370' ने इस बार कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं. इसे बेस्ट फीचर फिल्म का सम्मान मिला, जबकि शाश्वत सचदेव को इसी फिल्म के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का अवॉर्ड दिया गया. हिंदी सिनेमा की गहरी समझ और बेहतरीन फिल्म आलोचना के लिए संजीव श्रीवास्तव को बेस्ट फिल्म क्रिटिक के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया हैं. 

रेगिनल सिनेमा में छाई ये फिल्में 

रेगिनल सिनेमा भी इस बार पुरस्कारों में छाया रहा. 'कमेटी कुल्लु' को बेस्ट तेलुगु फिल्म, 'रायन' को बेस्ट तमिल फिल्म, 'मुक्काम पोस्ट बोंबिलवाडी' को बेस्ट मराठी फिल्म, 'फेमिनिची फातिमा' को बेस्ट मलयालम फिल्म और 'श्रीकांत' को बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला. इसके अलावा ओड़िया, कन्नड़, गुजराती, बंगाली, असमिया, मणिपुरी और गढ़वाली फिल्मों को भी अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया गया. 

टेक्निकल क्षेत्र में कैसा रहा हाल 

टेक्निकल कैटेगरी में 'स्त्री 2' के गाने 'आज की रात' के लिए विजय गांगुली को बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड मिला हैं. 'पुष्पा 2' के लिए दीपाली नूर को बेस्ट कॉस्ट्यूम, 'कल्कि 2898 AD' के लिए नितिन चौधरी को बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन और 'भूल भुलैया 3' को बेस्ट साउंड डिजाइन का सम्मान दिया गया. वहीं संजय मिश्रा को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर चुना गया.

कैसे हुआ सिलेक्शन 

बता दें, राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए इस वर्ष उन फिल्मों पर विचार किया गया, जिन्हें 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से प्रमाणन प्राप्त हुआ था. विजेताओं का चयन 11 सदस्यीय जूरी ने किया, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ फिल्म निर्माता जयराज ने की. वहीं देशभर से आई फिल्मों का मूल्यांकन करने के बाद जूरी ने विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं के नाम तय किए और उन्हें अवॉर्ड से नवाजा गया.  First Updated : Saturday, 18 July 2026