Miss World 2023:  27 साल बाद भारत करने जा रहा मिस वर्ल्ड की मेजबानी, सिनी शेट्टी करेंगी देश को रिप्रेजेंट

Miss World 2023: मिस वर्ल्ड 2023 की तैयारियां शुरु हो गई है। इस बार का मिस वर्ल्ड पेजेंट बेहद खास होने वाला है क्योंकि 27 साल बाद भारत मिस वर्ल्ड की मेजबानी करने जा करने जा रहा है। 

Deeksha Parmar
Edited By: Deeksha Parmar

Miss World 2023:  मिस वर्ल्ड पेजेंट में देश-विदेश की महिलाएं अपनी खूबसूरती का जलवा दिखाने यानी पार्टिसिपेट करती हैं। इस साल ये ब्यूटी कंपटीशन भारत में आयोजित किया जा रहा है। करीब तीन दशक के बाद भारत, मिस वर्ल्ड पेजेंट (Miss World 2023)  की मेजबानी करने जा रहा है। इसका ऐलान दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में किया गया है।

इस बार भारत करेगी मिस वर्ल्ड की मेजबानी-

इस बार भारत, 71 वीं मिस वर्ल्ड की मेजबानी करने जा रहा है। भारत को यह सुनहरा मौक़ा 27 साल बाद मिला है। आखिरी बार भारत में मिस वर्ल्ड पेजेंट (Miss World ) साल 1996 में आयोजित की गई थी। दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ जुलिया मॉर्ले (CEO Julia Morley) ने यह ऐलान किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि, करोलिना बिलावस्का ( karolina bielawska) अपना ताज मिस वर्ल्ड 2023 की विजेता को पहनाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। इस इवेंट में करोलिना (karolina bielawska) ग्रीन गाउन के साथ अपना ताज पहनी हुई थीं। साथ ही फेमिना मिस वर्ल्ड 2022 (Femina Miss World 2022) सिनी शेट्टी (Sini Shetty) भी मौजूद थीं। इस दौरान सिनी शेट्टी (Sini Shetty)  ने पिंक कार्उन पहनी हुई थी जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी।

आपको बता दें कि इस साल मिस वर्ल्ड ब्यूटी कंपटीशन को सिनी शेट्टी (Sini Shetty) रिप्रेजेंट करेंगी। हालांकि फाइनल कब होगा इसकी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

भारत के इन महिलाओं ने मिस वर्ल्ड का ताज अपने सिर सजाया- 

मिस वर्ल्ड ब्यूटी कंपटीशन में भारत के कई हसीनाओं ने अपने सिर पर ताज सजाया है जिसमें मानुषी छिल्लर (2017),युक्ता मुखी (1999), ऐश्वर्या राय (1994),प्रियंका चोपड़ा (2000), डायना हेडन(1999), रीता फारिया(1966), सुष्मिता सेन(1994)का नाम शामिल है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag