किसी ने भी नहीं बदला धर्म लव जिहाद आरोपों के बाद आमिर खान की सामने आई प्रतिक्रिया

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी को लेकर लगाए जा रहे लव जिहाद के आरोपों के बाद आमिर खान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. एक्टर ने कहा रीना, किरण या गौरी में से किसी ने भी अपना धर्म नहीं बदला, क्योंकि हमारी शादियां सिविल मैरिज के आधार पर हुई है.

calender

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और गौरी स्प्रैट अपनी शादी के बाद से ही चर्चा का हिस्सा बने हुए है. बता दें, धार्मिक संगठनों से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तक कई लोग एक्टर की तीसरी शादी को लेकर सवाल उठा रहे है. इतना ही नहीं महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेस राणे द्वारा आमिर खान को लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर का टैग भी दिया है और उनकी जमकर आलोचना की जा रही है. वहीं अब इस पूरे विवाद पर आखिरकार आमिर खान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और लव जिहाद वाले मुद्दे पर खुल कर जवाब दिया है. 

"किसी ने भी नहीं बदला धर्म"

बता दें, हाल ही में रेडिफ से हुई बातचीत के दौरान आमिर खान ने बताया कि उनके किसी भी पार्टनर ने इस्लाम घर्म को नहीं अपनाया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा की गौरी असल में क्रिश्चियन है और धर्म ने अलग होने का असर कभी भी उनके निजी जीवन पर नहीं पड़ा. बता दें, आमिर खान पर मुस्लिम संगठन द्वारा गैर-मुस्लिम से शादी करने को लेकर भी फतवा जारी किया जा गया है. 

एक्टर ने कहा "रीना, किरण या गौरी में से किसी ने भी अपना धर्म नहीं बदला, क्योंकि हमारी शादियां सिविल मैरिज के आधार पर हुई है. गौरी भी हिंदू नहीं बल्कि क्रिश्चियन हैं और वो भी ऐसी क्रिश्चियन जो धर्म का बहुत ज्यादा पालन नहीं करतीं।" आगे आमिर कहते है उनकी ज़िंदगी बड़े ही मजेदार तरीके से चल रही और उनकी लाइफ में रिलेशनशिप हमेशा पर्सनल चॉइस और रिस्पेक्ट के ऊपर बेस्ड रहे है न की धार्मिक बातों पर. 

रिश्ते को लेकर परिवार की क्या है राय? 

बातचीत के दौरान आमिर खान ने ये भी बताया कि दूसरे धर्मों में शादी करने को लेकर  उनके परिवार की क्या राय रही है. उन्होंने कहां "मेरे परिवार में हमेशा से ही ऐसे रिश्तों को  स्वीकार किया जाता रहा है. मेरा परिवार बहुत मिलनसार और सभी की एक साथ लेकर चलता है. मेरी दोनों बहनों और मेरी बेटी की शादी हिंदू धर्म में हुई है. मेरे कजिन मंसूर ने भी क्रिश्चियन लड़की से शादी की है." 

कब हुई थी शादी 

आमिर खान ने 5 जुलाई को गोरी स्प्रैट संग अपने घर में आयोजित समारोह के दौरान रजिस्टर मैरिज की, जिसमें बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ एक्टर के बच्चे भी इस अवसर का हिस्सा बनें. एक्टर की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जबकी उनकी दूसरी पत्नि का नाम किरण राव था. हालांकि दोनों पत्नियों से तलाक के बाद भी आमिर अपनी  दोनों एक्स वाइफ के साथ स्पेशल बॉन्ड शेयर करते है. वहीं अब आमिर खान की प्रतिक्रिया सामने आने के बाद क्या लव जिहाद का मामला थड़ा होगा ये तो वक्त ही बताएगा. First Updated : Wednesday, 15 July 2026