एक, दो नहीं... पाक इंफ्लुएंसर के पति ने की 5वीं निकाह, 9वीं क्लास पढ़ने वाली छात्रा से शादी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
पाकिस्तान में एक से अधिक शादिया अब लोगों का पसंदीदा शौक बन चुकी हैं. मशहूर इंफ्लुएंसर दानिया शाह के पति हकीम शहजाद ने पांचवीं बार निकाह रचाया है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उनकी नई दुल्हन सिर्फ 9वीं क्लास की स्टूडेंट बताई जा रही है.

पाकिस्तान में बहुविवाह की खबरें अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं, लेकिन इस बार मामला और भी चर्चित हो गया है. फेमस टिकटॉकर दानिया शाह के पति हकीम शहजाद ने कथित तौर पर पांचवीं शादी रचाई है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. उनकी नई दुल्हन 9वीं क्लास की छात्रा बताई जा रही है, जिसके चलते पूरे पाकिस्तान में विवाद और आक्रोश की फैला गई है. यह खबर सामने आते ही लोग हैरान हैं और हकीम शहजाद को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह शादी लाहौर की एक लड़की से हुई है और दानिया शाह के नाम से जुड़े वायरल वीडियो में भी इसकी चर्चा हो रही है, जिससे मामला और गरमा गया है.
9वीं क्लास की छात्रा से पांचवीं शादी का दावा
पाकिस्तानी मीडिया और सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हकीम शहजाद ने पांचवीं बार निकाह किया है. सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात उनकी नई दुल्हन जो 9वीं क्लास में पढ़ रही है. इस खबर ने पाकिस्तान की जनता में भारी हलचल मचा दी है. बेटी की उम्र वाली लड़की से शादी के आरोपों के बाद हकीम शहजाद को ऑनलाइन जमकर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. सोशल मीडिया पर उनकी एक फोटो भी वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें एक लड़की के साथ दिखाया जा रहा है, जिसे उनकी नई दुल्हन बताया जा रहा है. हालांकि, हकीम शहजाद ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.
टिकटॉकर दानिया शाह से चौथी शादी से मिली थी प्रसिद्धि
हकीम शहजाद पहले से ही अपनी कई शादियों के कारण सुर्खियों में रहते आए हैं. उन्हें असली पहचान तब मिली जब उन्होंने पाकिस्तानी टिकटॉकर दानिया शाह से शादी की, जो उनकी चौथी पत्नी थीं. इस जोड़े का एक बेटा भी है. दानिया शाह की वजह से हकीम शहजाद इंटरनेट पर ट्रेंडिंग टॉपिक बने रहे.
दानिया शाह के पहले पति आमिर लियाकत
टिकटॉकर दानिया शाह के पहले पति मशहूर टीवी होस्ट आमिर लियाकत का निधन हो चुका है. पति के गुजर जाने के बाद दानिया ने हकीम शहजाद से दूसरी शादी की. लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही हकीम ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें दानिया से प्यार नहीं था.
हकीम शहजाद का विवादित बयान
एक इंटरव्यू में हकीम शहजाद ने कहा था कि उन्हें अपनी पत्नी दानिया शाह के लिए कभी रोमांटिक फीलिंग्स नहीं रहीं. न उन्होंने उनसे कभी प्यार किया. हकीम ने कहा था- मैंने दानिया शाह से कभी प्यार नहीं किया. वो और उनकी मां कानूनी मदद के लिए मेरे पास आई थीं. दानिया अट्रैक्टिव हैं, लेकिन उनके लिए मेरे मन में प्यार नहीं था.
क्योंकि मेरी पहले से ही 3 पत्नियां थीं. हकीम ने आगे कहा था कि अगर वो दानिया की मदद करना जारी रखते तो लोग उन दोनों का नाम जोड़ते और उनके बारे में गॉसिप करते. इसी डर की वजह से उन्होंने दानिया से शादी कर ली थी. लेकिन उन्हें कभी प्यार नहीं किया था. चौथी पत्नी को लेकर हकीम शहजाद के इस बयान ने लोगों को हैरान कर दिया था. हकीम शहजाद की बात करें तो उनकी पहली पत्नी का निधन हो चुका है. वो अब 4 महिलाओं के पति हैं.


