प्यार की दुआ या मौत का जाल ऑब्सेशन की इस खौफनाक दीवानगी के दीवाने हुए दर्शक

हॉरर फिल्म ऑब्सेशन दुनिया भर में अब तक 1200 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर एक नया इतिहास रच दिया है. भारतीय सिनेमाघरों में भी वर्किंग डेज पर इसके शोज हाउसफुल जा रहे हैं.

calender

नई दिल्ली: आजकल सिनेमाघरों में बड़ी-बड़ी मेगा बजट फिल्मों को भी दर्शकों के लिए तरसना पड़ रहा है. लेकिन इसी बीच बिना किसी तामझाम और बड़े सुपरस्टार्स के हॉलीवुड की एक छोटी सी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तहलका मचाया है कि हर तरफ सिर्फ इसी की चर्चा है. हम बात कर रहे हैं मशहूर यूट्यूबर करी बार्कर द्वारा निर्देशित हॉरर फिल्म ऑब्सेशन की.

मामूली बजट में शूट हुई

केवल 7 से 10 करोड़ रुपये के मामूली बजट में महज 20 दिनों के भीतर शूट हुई इस फिल्म ने दुनिया भर में अब तक 1200 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर एक नया इतिहास रच दिया है. भारतीय सिनेमाघरों में भी वर्किंग डेज पर इसके शोज हाउसफुल जा रहे हैं.

क्या है इसकी अनोखी कहानी?

फिल्म की कहानी बियर नाम के एक ऐसे लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी सहकर्मी निक्की से बेहद प्यार करता है. हिचकिचाहट के कारण वह कभी अपने दिल की बात नहीं कह पाता. एक दिन बियर के हाथ 'वन विश विलो' नाम की एक जादुई चीज लगती है, जो इच्छाएं पूरी करती है. निक्की के सामने घबराहट में बियर यह विश मांग बैठता है कि 'निक्की इस दुनिया में उसे सबसे ज्यादा प्यार करे.

प्यार खौफनाक सनक में कैसे बदल जाती है

इच्छा पूरी तो होती है, लेकिन यह प्यार जल्द ही एक खौफनाक सनक में बदल जाता है। निक्की के भीतर एक ऐसी हिंसक आत्मा का वास हो जाता है जो बियर के लिए पूरी तरह पागल है. वह बियर के आसपास किसी भी दूसरी लड़की को बर्दाश्त नहीं कर पाती और रास्ते में आने वाले हर शख्स को बेरहमी से मौत के घाट उतारने लगती है.

बिना किसी भूत-प्रेत के रोंगटे खड़े करती है फिल्म

इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें पारंपरिक हॉरर फिल्मों की तरह कोई डरावने चेहरे या अचानक डराने वाले 'जंप स्केयर्स' नहीं हैं. यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर और हॉरर का ऐसा मिश्रण है जो इंसानी दिमाग पर सीधा असर करता है. यह दिखाती है कि किसी के लिए बेइंतहा पागलपन किस हद तक जा सकता है.

वर्ल्डवाइड कलेक्शन 

फिल्म में भरपूर खून-खराबा और रोंगटे खड़े कर देने वाले सीन्स हैं जो दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखते हैं. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन जल्द ही 250 मिलियन डॉलर का आंकड़ा छू सकता है. यह फिल्म सीधे तौर पर एक पुरानी कहावत को सच साबित करती है कि कुछ भी मांगने से पहले इंसान को सौ बार सोच लेना चाहिए. First Updated : Friday, 05 June 2026