धुरंधर फिल्म से परेशान होकर पाकिस्तान ने की गिरी हुई हरकत, अब दुनिया भर में उड़ा मजाक

29 अप्रैल से शुरू हुई इस सीरीज को लोग खुलेआम ‘पाकिस्तानी सस्ता धुरंधर’ बोल रहे हैं। यह आतंकवाद, बदले की भावना और रोमांस को मिलाकर बनाई गई कहानी है, जिसमें भारत और RAW को लेकर काफी सेंसेशनल दृश्य दिखाए गए हैं।

Sachin Hari Legha

नई दिल्ली: पाकिस्तान में आदित्य धर की फिल्म धुरंधर के दोनों पार्ट्स पर बैन लगा होने के बावजूद फिल्म ने वहां काफी चर्चा बटोरी। पाइरेटेड वर्जन भी खूब देखे गए। अब उसी फिल्म का जवाब देने के लिए पाकिस्तान की एक टीवी सीरीज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, लेकिन मजाक में।

सीरीज का नाम है ‘जहन्नुम बा’रास्ता जन्नत’ 

आपको बताते चलें कि 29 अप्रैल से शुरू हुई इस सीरीज को लोग खुलेआम ‘पाकिस्तानी सस्ता धुरंधर’ बोल रहे हैं। यह आतंकवाद, बदले की भावना और रोमांस को मिलाकर बनाई गई कहानी है, जिसमें भारत और RAW को लेकर काफी सेंसेशनल दृश्य दिखाए गए हैं।

सोशल मीडिया पर सीरीज की क्लिप्स तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग इसे भारत-विरोधी प्रोपगैंडा का सस्ता संस्करण भी बता रहे हैं। खासतौर पर रेडिट और एक्स (ट्विटर) पर यूजर्स इसे ‘200 रुपये का बजट’ वाली प्रोडक्शन कहकर तंज कस रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “भारत धुरंधर बनाता है, पाकिस्तान छुछंदर बनाता है।”

लोगों ने किया जमकर ट्रोल 

सीरीज में काम कर रहे वेटरन एक्टर जावेद शेख भी ट्रोल का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने भारत में ओम शांति ओम, नमस्ते लंदन, जन्नत, तमाशा जैसी फिल्मों में काम किया है। अब उन्हें भारत-विरोधी सीरीज में रोल करने पर भारी आलोचना झेलनी पड़ रही है। एक रेडिट यूजर ने लिखा, “बॉलीवुड में दशकों तक काम करने के बाद अब भारत के खिलाफ नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं।”

इसके अलावा लोगों ने इस सीरीज में हुई कई बेसिक गलतियों पर भी तंज कसे हैं। जैसे RAW को ‘R&AW’ लिखना, “माजी” शब्द का इस्तेमाल और ऑफिस का सेट जो कई लोगों को अल्ट बालाजी या उल्लू ऐप की वेब सीरीज जैसा लग रहा है। एक कमेंट में लिखा गया, “कम से कम मूवी तो ठीक बनाते कि देखने में मजा आता।

पाकिस्तान ने सीरीज में क्या दिखाया? 

दरअसल वायरल क्लिप में दिल्ली स्थित RAW का हेडक्वार्टर दिखाया गया है। इसमें RAW के सेक्रेटरी प्रीतम जयपाल (Pretum Jaypal) नाम का किरदार फोन पर बात करते दिखता है। उनके सामने खड़ी एक महिला (जो RAW की डायरेक्टर गोपी गजमानी है) से बातचीत होती है।

डायलॉग्स बेहद हास्यास्पद बताए जा रहे हैं। जिसमें महिला कहती है, “हमने मौलवियों को बदनाम कर दिया, देख लीजिए पाकिस्तान का हाल।” पुरुष किरदार जवाब देता है, “हाल नहीं, मुस्तकबिल… माजी तो हम उनका दागदार कर चुके।” इसके अलावा “ऑपरेशन सिंदूर” जैसे नामों का भी जिक्र है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो