सेकंड प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट के बाद पहली बार पब्लिकली नजर आए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी सेकंड प्रेगनेंसी की अकॉउंसमेंट के बाद से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. वहीं अब इस गुड न्यूज़ के बाद पहली बार दीपिका और रणवीर ने एक साथ पब्लिक अपीयरेंस दी है.

Shraddha Mishra

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी सेकंड प्रेगनेंसी की अकॉउंसमेंट के बाद से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. वहीं अब इस गुड न्यूज़ के बाद पहली बार दीपिका और रणवीर ने एक साथ पब्लिक अपीयरेंस दी है. बता दें, मंगलवार को दीपिका और रणवीर को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया  गया, जिसके बाद से कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. 

वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिल 

वायरल वीडियो में दीपिका एकदम रिलैक्स्ड और कंफर्टेबल लुक में नज़र आई. दूसरी और रणवीर सिंह का दीपिका को लेकर केयरिंग और प्रोटेक्टिव स्वभाव साफ़-साफ़ देखने को मिला, जिस दौरान रणवीर, दीपिका का हाथ थामे, उन्हें भीड़ से संभालते हुए और उन्हें एयरपोर्ट के अंदर ले जाते हुए नज़र आए. यहीं वजह है कि कपल के इस अंदाज़ ने फैंस का दिल जीत लिया है. 

दीपिका-रणवीर एयरपोर्ट लुक

कपल के एयरपोर्ट लुक की बात करें तो वह भी किसी से कम नहीं था. बता दें, दीपिका इस दौरान, ओवरसाइज्ड को-ऑर्ड पहने नज़र आई, जिसमें  स्ट्रेट-फिट ट्राउजर और कंट्रास्ट स्टिचिंग लूज शर्ट शामिल है. अपने इस लुक को एक्ट्रेस ने ब्राइट येलो स्नीकर्स और क्लासिक ब्लैक हैंडबैग के साथ कंप्लीट किया.

वहीं रणवीर ने अपने एयरपोर्ट लुक को बैगी मल्टी-पॉकेट कार्गो जींस और ओवरसाइज्ड टी-शर्ट के साथ स्टाइल किया। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए एक्टर ने क्रॉसबॉडी बैग और डार्क सनग्लासेस कैरी किए. दीपिका और रणवीर का ये लुक जितना स्टाइलिश दिखा, उतना ही कंफर्टेबल और कैजुअल भी नज़र आया, जो फैंस द्वारा खूब तारीफें बटोर रहा हैं. 

दीपिका ने दी गुड न्यूज़ 

हाल ही में दीपिका ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम हैंडल के ज़रिए ये अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की, कि वह दूसरी बार मां बनने वाली है. पोस्ट में दीपिका की बेटी दुआ हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े नजर आईं, जिस पर बनी दो गुलाबी रेखाओं ने बयां कर दिया कि घर में नन्हा मेहमान आने वाला है.  

वर्क फ्रंट 

वर्क फ्रंट की बात करे तो एक तरह जहां रणवीर सिंह अपने ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर 2 की सक्सेस का जश्न मना रहे है. वहीं दूसरी और दीपिका अल्लू अर्जुन के साथ अपनी फिल्म राका की शूटिंग में व्यस्त है. इसके साथ ही एक्ट्रेस शाहरुख़ खान के साथ जल्द ही फिल्म किंग में भी नज़र आएगी.
 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो