सैयारा की कमाई ने बजाया बॉक्स ऑफिस का डंका, पीछे छूटे 'तान्हाजी' और 'कबीर सिंह'

रोमांटिक थ्रिलर 'सैयारा' ने रिलीज के 13वें दिन तक 280 करोड़ की कमाई कर 'तान्हाजी' और 'कबीर सिंह' को पीछे छोड़ दिया. दर्शकों का जबरदस्त रुझान जारी है, जिससे आने वाले दिनों में फिल्म और भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है.

Suraj Mishra
Edited By: Suraj Mishra

निर्देशक मोहित सूरी की रोमांटिक थ्रिलर सैयारा लगातार दर्शकों का दिल जीत रही है. अहान पांडे और अनीत पड्डा की यह फिल्म दूसरे हफ्ते के अंत में भी सिनेमाघरों में दर्शकों को खींच रही है और कई शो हाउसफुल जा रहे हैं. रिलीज के 13वें दिन भी सैयारा ने शानदार कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूती साबित की है.

13वें दिन करीब 8 करोड़ रुपये का कारोबार

हालांकि दूसरे वीकेंड के बाद फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट आई थी. फिर भी मंगलवार को मूवी ने जबरदस्त वापसी करते हुए 10 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके अगले दिन यानी बुधवार को भी दर्शकों का क्रेज कायम रहा और फिल्म ने 13वें दिन करीब 8 करोड़ रुपये का कारोबार किया. वीकडे में इतनी कमाई को काफी बेहतर प्रदर्शन माना जा रहा है.

अब तक सैयारा का कुल नेट कलेक्शन लगभग 280 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुका है, जिससे यह फिल्म अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की सूची में 18वें स्थान पर आ गई है. खास बात यह है कि सैयारा ने अब तक दो बड़ी फिल्मों, तान्हाजी (279 करोड़) और कबीर सिंह (278 करोड़) को भी पीछे छोड़ दिया है.

लगातार बढ़ रही फिल्म की लोकप्रियता

इस तेजी से बढ़ती कमाई को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में सैयारा और भी कई फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ सकती है. दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और सिनेमाघरों में लगातार मिल रही भीड़ इस बात का प्रमाण है कि फिल्म की लोकप्रियता अब भी बनी हुई है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag