ससुराल छोड़ मायके लौटी सपना चौधरी, पति पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप, कोर्ट ने सुनाया सख्त निर्देश

हरियाणा की मशहूर डांसर, सिंगर और एक्ट्रेस सपना चौधरी को घरेलू हिंसा से जुड़े मामले में बड़ी राहत मिली है. बता दें, दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट ने उन्हें अंतरिम सुरक्षा प्रदान करते हुए उनके पति यशवीर साहू के खिलाफ कई अहम निर्देश जारी किए हैं

calender

नई दिल्ली: हरियाणा की मशहूर डांसर, सिंगर और एक्ट्रेस सपना चौधरी को घरेलू हिंसा से जुड़े मामले में बड़ी राहत मिली है. बता दें, दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट ने उन्हें अंतरिम सुरक्षा प्रदान करते हुए उनके पति यशवीर साहू के खिलाफ कई अहम निर्देश जारी किए हैं. जानकारी के अनुसार, अदालत ने साफ कहा है कि अगली सुनवाई तक यशवीर साहू सपना चौधरी से किसी भी माध्यम से संपर्क नहीं कर सकेंगे. 

ससुराल छोड़ मायके लौटी सपना चौधरी

बता दें, मामले की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी निधि सिंह की अदालत में हुई है. इस दौरान सपना चौधरी ने कोर्ट में दायर अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि उन्हें वैवाहिक जीवन के दौरान घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ रहा है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी आशंका जताई कि भविष्य में उनके साथ ऐसी घटनाएं दोबारा हो सकती हैं, जिसके तहत उन्होंने ये मामला दर्ज कराया है. याचिका के अनुसार, पारिवारिक विवादों के चलते उन्हें अपना ससुराल छोड़ना पड़ा और फिलहाल वह दिल्ली के नजफगढ़ स्थित अपने मायके में रह रही हैं. 

अदालत ने जारी किया अंतरिम आदेश 

वहीं मामले को लेकर अदालत ने अंतरिम आदेश जारी करते हुए यशवीर साहू को सपना चौधरी के घर, उनके कार्यस्थल और जहां भी सपना सार्वजनिक के लिए जाएंगी वहां जाने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है. कोर्ट ने यह फैसला उनकी सुरक्षा को बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया है. 

वकील ने राखी दलील 

सुनवाई के दौरान सपना चौधरी की ओर से अधिवक्ता प्रीति सिंह ने दलील दी कि 10 जून को उनकी फिल्म ‘मोमाकू’ का प्रीमियर आयोजित होना है. ऐसे में आशंका है कि उनके पति कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर किसी तरह का विवाद खड़ा कर सकते हैं या उनके पेशेवर कार्य में बाधा डाल सकते हैं. इसी दौरान वकील ने अदालत से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की थी. 

कब होगी अगली सुनवाई 

कोर्ट ने मामले से जुड़े डॉक्यूमेंट, चोटों की तस्वीरों और पेश की गई ऑडियो रिकॉर्डिंग सहित सभी सबूतों को ध्यान से देखा है, जिसके बाद मामले को गंभीर मानते हुए सपना चौधरी को अंतरिम राहत देने का फैसला सुनाया। बता दें, अब इस मामले की अगली सुनवाई 25 जुलाई को होगी, जहां दोनों पक्षों की दलीलों पर आगे विचार किया जाएगा. First Updated : Wednesday, 10 June 2026