वह सचमुच एक हीरा... ब्रेकअप पर के बाद पहली बार सुष्मिता सेन को गोल्ड डिगर कहे जाने पर बोले ललित मोदी

ललित मोदी ने सुष्मिता सेन को लेकर बात करते हुए कहा कि सुष्मिता बहुत ही सुन्दर है और कामयाब महिला है और आज वह जो कुछ भी वह अपने दम पर है.

calender

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है. दोनों ने अपने रिश्ते को जुलाई 2022 में पब्लिक किया गया था लेकिन उसके 2 सालों बाद में साल 2025 में दोनों का ब्रेकअप को गया. लेकिन ब्रेकअप के बाद एक बार फिर एक एक्स कपल चर्चा का विषय बना हुआ है. बता दें, करीब एक साल ललित मोदी और सुष्मिता सेन की एक साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. 

वहीं उन तस्वीरों में जहां कुछ लोगों को कपल के बीच का प्यार नजर आ रहा था, तो वहीं कुछ ऐसे लोग भी थे जिन्होंने एक्ट्रेस के हाथ में बड़ी से डायमंड रिंग भी नोटिस की और उसके बाद उन पर 'गोल्ड डिगर' होने का आरोप लगने लगा. हालांकि अब ललित मोदी ने इन सभी आरोप को लेकर खुलकर बात की है. चलिए जानते है बिजनेस मैन ने क्या कुछ कहा. 

'जो भी है अपने दम पर है'

'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' से बातचीत के दौरान ललित मोदी ने सुष्मिता सेन को लेकर बात करते हुए कहा कि "सुष्मिता बहुत ही सुन्दर है और कामयाब महिला है और आज वह जो कुछ भी वह अपने दम पर है. मेरी पहचान भी शायद कोई भी ऐसा होगा जिनके पास उनसे ज्यादा हीरे होंगे. उनका तो खुद का हीरों का स्टोर भी था और उन्होंने जो भी कमाया है सब उनकी मेहनत है"

उन्होंने मोदी ने कहा कि "ऐसा भी कभी नहीं हुआ है, जब हम दोनों साथ में बाहर गए हो और उन्होंने मुझसे किसी भी चीज के लिए पैसे मांगे हो. उन्होंने हर समय अपना बिल खुद ही चुकाया है. उल्टा मैं ऐसा कह सकता हूं कि मैं  'केप्ट बॉयफ्रेंड' जैसा था, जो उनके खर्च पर पलने वाला था." आगे उन्होंने एक्ट्रेस का बचाव करते हुए कहा "जब लोगों ने उन्हें गोल्ड डिगर कहना शुरू किया तो मुझे अच्छा नहीं लगा क्योंकि वो बिल्कुल गलत था. वो तो खुद ही एक हीरा है और कभी किसी ने कुछ नहीं मांगती या लेती थी. आगे उन्होंने मजाक में कहा जो भी था मैं ही एक 'डायमंड डिगर' था" 

आज भी एक करीबी दोस्त

बता दें, अपने रिश्ते के दौरान सुष्मिता सेन और ललित मोदी कुछ दिनों तक साथ भी रहे थे. वहीं बिजनेसमैन आज भी एक्ट्रेस को अपना करीबी दोस्त मानते है. लालती मोदी ने कहा "मेरी सुष्मिता के साथ बहुत प्यारी यादें जुड़ी हैं और यहीं वजह है कि वह आज भी मेरी बेहद करीबी दोस्त है." 

कब किया था अपने रिश्ते को पब्लिक 

बता दें, बातचीत के दौरान ललित मोदी ने अपने रिश्ते को पब्लिक करने को लेकर भी बात करते हुए कहा "मैं रिश्ते हो उनके सामने ही पब्लिक किया गया. हम दोनों उस दौरान फ्लाइट  थे और किसी चीज को लेकर बहस हो रही थी. इसी बीच उन्होंने कहा "इस तस्वीरों को पोस्ट मत करना और मैंने तुरंत हंसते हुए अपलोड का बटन दबा दिया. हालांकि उसके बाद उन्होंने कभी भी पोस्ट्स डिलीट के लिए नहीं कहा." ब्रेकअप के बाद ललित मोदी के इस स्टेटमेंट ने इस एक बार कपल के रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू कर दी है. अब देखना होगा कि क्या सुष्मिता इन स्टेटमेंट्स के बाद कुछ रिप्लाई करती है या नहीं.  First Updated : Tuesday, 02 June 2026