अलग अंदाज में सोनाक्षी मनाएंगी आज अपना बर्थडे, प्लान जानकर हो जायेंगे आप हैरान

Sonakshi Birthday: बॉलीवुड की मसहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का बर्थडे सेलिब्रेशन जरा हटके कुछ नए अंदाज में होने वाला है। एक्ट्रेस इस साल कुछ नया एक्सप्लोर करने की फिराक में हैं।

Shweta Bharti
Shweta Bharti

हाइलाइट

  • एक्ट्रेस इस बार का जन्मदिन काफी खास करने वाली हैं साथ ही हर बार से बिल्कुल अलग स्टाइल में इस बार अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी।

Sonakshi Birthday: बॉलीवुड की इन मसहूर एक्ट्रेस को कौन नहीं जानता है।एक्ट्रेस इस बार का जन्मदिन काफी खास करने वाली हैं साथ ही हर बार से बिल्कुल अलग स्टाइल में इस बार अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी।आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा अधिकतर अपना जन्मदिन विदेश में मनाती हैं, लेकिन इस बार वह अपने नए घर में अपने परिवार के साथ समय बिताएंगी।

हाल में ही खरीदा शानदार घर

इसके साथ ही उनका ध्यान पर्यावरण की ओर भी है, जो कि काबिले तारीफ है। आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि एक्ट्रेस ने हाल में ही एक बड़ा घर खरीदा है जो की काफी शानदार है अभिनेत्री ने अपने इस घर की कुछ तस्वीरें भी साझा की है जो कि अभी सही से फर्निश नहीं हुआ है।एक्ट्रेस इन दिनों अनपैकिंग में लगी हुई हैं।

ऐसे में सोनाक्षी सिन्हा अपने नए घर को सजाने में लगी हुई हैं। अभिनेत्री इस खास को अपने दोस्तों व परिवार के लोगों के साथ मनाएंगी। इसके साथ ही एक्ट्रेस अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत करने और विश्व पर्यावरण दिवस के लिए पर्यावरण के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए कुछ समय की छुट्टी भी लेंगी।

जैसा कि आप लोग जानते ही हैं कि एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने कई फिल्मों में काम किया है। हाल में ही अभिनेत्री ने एक कमाल का रोल किया है ये एक्ट्रेस का ओटीटी डेब्यू है। ‘दहाड़’ की कहानी और इसके कलाकारों के काम को सराहा जा रहा है।आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा गुलशन देवैया और विजय वर्मा के साथ नजर आई हैं।इन्हें बीते दिनों में प्रमोशन के लिए स्पॉट किया गया था।

एक्ट्रेस  फिल्म में जल्द आयेंगी नजर

सोनाक्षी सिन्हा की ये पहली वेब सीरीज है इससे पहले उन्होंने काफी फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को इस वेब सीरीज ‘दहाड़’ में उनके काम के लिए सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।यदि सोनाक्षी के वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म में नजर आने वाली हैं।

calender
02 June 2023, 11:29 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो