नई दिल्ली: मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वह एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आईं. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिलेशनशिप को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं.
बाद में पता चला कि वीडियो में दिखाई देने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि स्प्लिट्सविला कंटेस्टेंट Sorab Bedi हैं. वीडियो वायरल होने के बाद अब सोरब बेदी ने खुद सामने आकर इन डेटिंग अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और सच्चाई बताई है.
हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मलाइका अरोड़ा और सोरब बेदी साथ नजर आए थे. वीडियो में दोनों के कोजी दिखने के बाद लोगों ने अलग-अलग तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए और उनके रिलेशनशिप की खबरें चर्चा में आ गईं.
मलाइका अरोड़ा की निजी जिंदगी अक्सर खबरों में बनी रहती है. पिछले कुछ समय से उनका नाम बिजनेसमैन हर्ष मेहता के साथ जोड़ा जा रहा था और दोनों को साथ में स्पॉट भी किया गया था.
ऐसे में जब सोरब बेदी के साथ उनका वीडियो सामने आया तो लोगों के बीच कन्फ्यूजन और बढ़ गया.
हाल ही में मीडिया को दिए एक को दिए एक इंटरव्यू में सोरब बेदी ने मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिश्ते को लेकर फैल रही खबरों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने बताया कि दोनों की मुलाकात मॉडलिंग के दिनों में हुई थी.
सोरब बेदी ने कहा,"डेलनाज दारूवाला और वाहबिज मेहता ने मुझे मॉडलिंग के दिनों में रैंप पर चलने का मौका दिया. मेरी उनसे दोस्ती हो गई और मैं पार्टियों में जाने लगा. एक पार्टी में मैं अपने मेंटर्स के जरिए मलाइका (अरोड़ा) से मिला. वो भी डेलनाज और वाहबिज की करीबी दोस्त हैं. इसलिए मलाइका और मैं दोस्त बन गए."
सोरब बेदी ने साफ किया कि उनके और मलाइका के बीच दोस्ती के अलावा कुछ भी नहीं है. उन्होंने लोगों से बिना वजह किसी के बारे में अफवाहें फैलाने से बचने की अपील भी की.
उन्होंने कहा,"हमारे बीच कुछ भी नहीं है. लोग हमारे बारे में कई तरह की बातें कर रहे हैं. उन्हें किसी लड़की के बारे में बोलने से पहले दो बार सोचना चाहिए. इससे उसकी मेंटल हेल्थ पर असर पड़ सकता है. ऐसा नहीं करना चाहिए. दो लोग दोस्त हो सकते हैं. हम एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं, लेकिन लोगों ने इसे अलग तरह से लिया." First Updated : Wednesday, 11 March 2026