'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का रिव्यू: वरुण-जान्हवी की जोड़ी ने किया कमाल या फिल्म रही फ्लॉप?
वरुण धवन और जान्हवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ सिनेमाघरों में रिलीज़ होकर दर्शकों के बीच मनोरंजन और चर्चा का विषय बन गई है.

Sunny Sanskari's Tulsi Kumari Review: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी वरुण धवन और जान्हवी कपूर एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए बड़े पर्दे पर लौट आई है. उनकी नई फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म दर्शकों के बीच काफी चर्चा बटोर रही है और सोशल मीडिया पर भी इसके रिव्यू लगातार सामने आ रहे हैं.
शशांक खेतान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वरुण और जान्हवी के अलावा रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. फिल्म की कहानी दो दिल टूटे किरदारों– सनी और तुलसी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने एक्स-पार्टनर्स को वापस पाने की जद्दोजहद में एक मजेदार योजना बनाते हैं.
कहानी और स्टार कास्ट
फिल्म में दिखाया गया है कि सनी और तुलसी, अपने-अपने पार्टनर से हुए ब्रेकअप के बाद टूट जाते हैं. जब उन्हें पता चलता है कि उनके एक्स शादी करने जा रहे हैं, तो दोनों एक साथ मिलकर उन्हें वापस पाने का प्लान बनाते हैं. कहानी में रोमांस, कॉमेडी और इमोशंस का मिश्रण है, जो दर्शकों को बांधने की कोशिश करता है.
सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रिया
फिल्म रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं. कई यूजर्स ने फिल्म को मजेदार और एंटरटेनिंग बताया, वहीं कुछ ने कहा कि इसकी हल्की-फुल्की कहानी इसे फैमिली एंटरटेनर बनाती है. फिल्म का गाना ‘पानवाड़ी’ रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में है. ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का सीधा मुकाबला सिनेमाघरों में ‘कांतारा: चैप्टर 1’ से हो रहा है. यह क्लैश बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प साबित हो सकता है.
Forced jokes were nowhere to be seen.
— Paalsurandar🌍1 clone (@paalsurander235) October 2, 2025
Every laugh came naturally from the script.
That’s what kept it fresh. #SunnySanskariKiTulsiKumari
Bollywood ka asli tadka chahiye toh #SunnySanskariKiTulsiKumari dekho 🔥 Colour, comedy, drama, romance - sab kuch ekdum mast hai. pic.twitter.com/98wkdQrn69
— Parul🌼💙 (@Newbie_fille) October 2, 2025
निर्देशन और प्रोडक्शन
फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है, जबकि इसे धर्मा प्रोडक्शन्स और मेंटर डिसाइपल एंटरटेनमेंट के बैनर तले हिरेा यश जौहर, करण जौहर, आदार पूनावाला, अपूर्वा मेहता और शशांक खेतान ने मिलकर प्रोड्यूस किया है.


